Home Breaking News उमेश पाल हत्याकांड: प्रयागराज में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसा नजारा; बाइक से हुई बमबारी, घर में घुसकर गोलीबारी

उमेश पाल हत्याकांड: प्रयागराज में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसा नजारा; बाइक से हुई बमबारी, घर में घुसकर गोलीबारी

0
उमेश पाल हत्याकांड: प्रयागराज में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसा नजारा; बाइक से हुई बमबारी, घर में घुसकर गोलीबारी

[ad_1]

Prayagraj News :  उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज।

Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजू पाल हत्याकांड के चश्मदीद उमेश पाल व उनके गनर की हत्या की वारदात 50 से भी कम सेकंड में हत्यारों ने अंजाम दी और भाग निकले। यह पूरी घटना किस तरह से छह हमलावरों ने मिलकर अंजाम दी यह सब सीसीटीवी में दर्ज है। यह पूरी वारदात जिस तरह से अंजाम दी गई उसे देखकर यही लगता है यह घटना सुनियोजित थी। हैरान करने वाली बात है कि एक बदमाश तो सिर्फ बम फेंकने के लिए आया था। पढ़ें किस तरह से इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया…

एक बदमाश लगातार चलाता रहा बम

वारदात के दौरान एक बदमाश लगातार बम चलाता रहा। यह बदमाश बाइक पर अपने एक अन्य साथी संग आया था। इसने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी और बम झोले या पॉलीथीन जैसी चीज में रखे हुए था।

यह और उसका साथी लाल रंग की बाइक पर सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। यह बम लिए हुए था तो बाइक चलाकर आए इसके साथी ने पिस्टल ली हुई थी और उसने हेलमेट भी पहन रखा था।

उमेश को जैसे ही पहली गोली मारी गई, बाइक पर पीछे बैठकर पहुंचे बदमाश ने नीचे उतरकर बम चलाना शुरू कर दिया। पहला बम उमेश की गाड़ी पर दाहिनी ओर लगा। जिसमें उधर से उतर रहा दूसरा गनर संदीप निषाद चोटिल हुआ।

जैसे ही उमेश बचने के लिए भीतर भागे तो यह बदमाश गाड़ी के पास पहुंचकर बम फोड़ने लगा। इसी दौरान गाड़ी के पास घायल गनर राघवेंद्र जान बचाने के लिए भीतर भागा तो इसी बदमाश ने उस पर पीछे से हमला किया। जिसमें बम लगते ही वह जमीन पर गिरकर अचेत हो गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here