Home Breaking News ऑस्कर से पहले RRR के हाथ लगी एक और कामयाबी, हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में झटके तीन अवॉर्ड

ऑस्कर से पहले RRR के हाथ लगी एक और कामयाबी, हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में झटके तीन अवॉर्ड

0
ऑस्कर से पहले RRR के हाथ लगी एक और कामयाबी, हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में झटके तीन अवॉर्ड

[ad_1]

साउथ के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर आए दिन नई कामयाबी हासिल कर रही है। पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में फिल्म के गाने नाटू नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग जीतकर इतिहास रच दिया, तो अब यह ऑस्कर 2023 की रेस में दौड़ रही है। वहीं, इस सबके बीच आरआरआर ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में भी अपना परचम लहरा दिया है। फिल्म अलग-अलग श्रेणियों में तीन अवॉर्ड जीतने में कामयाब रही है। 




हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म, सर्वश्रेष्ठ स्टंट और सर्वश्रेष्ठ गीत (नाटू नाटू) के लिए अवॉर्ड जीता है। फिल्म का संगीत एमएम कीरावनी ने तैयार किया है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी आरआरआर के लिए ऑस्कर 2023 से पहले यह एक बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि ऑस्कर में नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया है।

Oscar 2023: इस बार ऑस्कर में नहीं होगा कोई थप्पड़ कांड, पिछले साल हुई घटना के बाद उठाया यह बड़ा कदम


आरआरआर की बात करें तो यह एक पीरियड ड्रामा है जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण को आदिवासी नेता कोमाराम भीम और क्रांतिकारी अल्लूरी सीता राम राजू के रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म से आलिया भट्ट ने टॉलीवुड डेब्यू किया है। इनके अलावा फिल्म में अजय देवगन, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, मकरंद देशपांडे और ओलिविया मॉरिस मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

R Kelly: अमेरिकी रैपर आर केली चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में दोषी करार, सुनाई गई 20 साल की सजा


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here