Home Sports छोटे भाई के डेब्यू टूर पर बड़ा अंपायर को मारने ही वाला था बल्ला, कप्तान अफरीदी के भी छूट गए थे पसीने

छोटे भाई के डेब्यू टूर पर बड़ा अंपायर को मारने ही वाला था बल्ला, कप्तान अफरीदी के भी छूट गए थे पसीने

0
छोटे भाई के डेब्यू टूर पर बड़ा अंपायर को मारने ही वाला था बल्ला, कप्तान अफरीदी के भी छूट गए थे पसीने

[ad_1]

हाइलाइट्स

जब अंपायर के फैसले से बिफर गया था पाकिस्तानी बैटर
अंपायर को मारने के लिए उठा लिया था बल्ला
कप्तान शाहिद अफरीदी ने मामले को कराया था शांत

नई दिल्ली. क्रिकेट मैदान पर कई बार अंपायर के फैसले विवाद की वजह बन जाते हैं. खासतौर पर तब जब बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी कर रहा होता और एक फैसले की वजह से उसकी पारी का बेवक्त अंत हो जाता है. ऐसा एक नहीं, कई मर्तबा हुआ है. इसी महीने हर तरह के क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर बैटर कामरान अकमल के साथ एक बार ऐसा ही हुआ था. तब वो अंपायर के फैसले से इतना नाराज हो गए थे कि उन्होंने अंपायर को ही बल्ला मारने का मन बना लिया था. लेकिन कप्तान शाहिद अफरीदी और मैनेजर इंतिखाब आलम के ड्रेसिमग रूम से मिले इशारे के बाद कामरान मैदान से लौटे. वर्ना उस दिन कुछ भी हो सकता था.

कामरान अकमल ने हाल ही में पाकिस्तान के यू-ट्यूबर नादिर अली के पॉडकास्ट पर अंपायर के फैसले से जुड़ी ये कहानी साझा की थी. ये पूरा वाकया पाकिस्तान के 2009 में हुए श्रीलंका दौरे का है. दिलचस्प बात ये है कि इसी दौरे पर कामरान के छोटे भाई उमर अकमल ने वनडे डेब्यू किया था और इसी दौरे पर कामरान के साथ ये घटना घटी थी. अगर कप्तान अफरीदी कामरान को उस दिन नहीं रोकते, तो उमर के लिए अपना डेब्यू टूर गलत वजहों से याद रखने वाला बन जाता.

कामरान अकमल ने अंपायर पर उठा लिया था बल्ला
कामरान अकमल से नादिर अली ने पॉडकास्ट में एक सवाल पूछा कि क्या कभी किसी अंपायर ने आपको गलत आउट दिया है और अगर ऐसा हुआ है, तो उसपर आपकी प्रतिक्रिया क्या थी. इसके जवाब में कामरान ने कहा, जी हां, एक वाकया हुआ था, 2009 के श्रीलंका दौरे पर. ये उमर(छोटे भाई) का डेब्यू टूर था. जहां तक मुझे याद आ रहा है, हम कोलंबो में वनडे खेल रहे थे. अंपायर जो था, वो कभी ढाका में ग्राउंड्समैन रहा था. गेंद मेरे बल्ले से लगकर फाइन लेग की तरफ गई और अंपायर ने मुझे एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया. जबकि गेंद बैट पर लगी थी.

’99 फीसदी बार धोनी भाई मेरा फोन नहीं उठाते..’ लेकिन बुरे दौर में 2 मैसेज आए; कोहली का माही को लेकर बड़ा खुलासा

पाकिस्तानी बैटर की 4 करोड़ की सुपर कार लेकर भागी हिंदुस्तानी सास! वीडियो हो रहा वायरल

कामरान ने आगे बताया, “मेरा तब दिल कर रहा था कि बस बैट लेकर अंपायर की तरफ चल पड़ूं. मेरे मन कर रहा था कि अंपायर को पीट दूं. मैं बाहर जाने को तैयार नहीं था. तभी ड्रेसिंग रूम से मैनेजर इंतिखाब भाई और कप्तान शाहिद भाई ड्रेसिंग रूम से मुझे बाहर आने का इशारा कर रहे थे. लेकिन मेरा मन ही नहीं हो रहा था लौटने का. अभी भी आप वीडियो देखेंगे तो यही कहेंगे कि अंपायर कि आंखें हैं भी या नहीं.”

Tags: Kamran akmal, Pakistan, Shahid afridi, Umar Akmal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here