Home Breaking News जासूसी मामला: चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया DRDO का अधिकारी, फोन में मिले अश्लील तस्वीरें और वीडियो

जासूसी मामला: चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया DRDO का अधिकारी, फोन में मिले अश्लील तस्वीरें और वीडियो

0
जासूसी मामला: चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया DRDO का अधिकारी, फोन में मिले अश्लील तस्वीरें और वीडियो

[ad_1]

गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के बालासोर जिले की एक अदालत ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार डीआरडीओ के एक वरिष्ठ अधिकारी को शनिवार को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।  

 

बालासोर के चांदीपुर में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में तैनात वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी बाबूराम डे (57 वर्षीय) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (शहर) सावित्री दास ने बाबूराम डे को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि वह कथित तौर पर ‘यौन और आर्थिक लाभ’ के लिए एक पाकिस्तानी एजेंट के साथ संवेदनशील रक्षा संबंधी जानकारी साझा कर रहा था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागरिका नाथ ने कहा कि उसकी संपत्ति की गहन जांच की जाएगी। पुलिस ने कहा कि उसके फोन में व्हाट्सएप चैट, अश्लील तस्वीरें और वीडियो पाए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here