[ad_1]
हाइलाइट्स
शाहिद अफरीदी ने मोहम्मद आमिर के रवैये पर उठाए थे सवाल
टीवी शो में तेज गेंदबाज को फटकार लगाने की कही थी बात
नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) शुरू होने से पहले ही तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के एक बयान ने बवाल मचा दिया था. आमिर ने कहा कि बाबर आजम को गेंद फेंकना किसी टैलेंडर को बॉलिंग करने जैसा है. पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के मैच में दोनों खिलाड़ियों की टशन साफ नजर आई. मोहम्मद आमिर पेशावर के कप्तान बाबर आजम का विकेट लेने में नाकाम रहने पर बेहद गुस्से में दिखे. इस दौरान उन्होंने कई प्लेयर्स को अपशब्द भी कहे. इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैच में तेज गेंदबाज ने बैटर को गलत तरीके से इशारा भी किया.
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बताया कि उन्होंने मोहम्मद आमिर को मैसेज कर उनके रवैये के लिए फटकार लगाई. अफरीदी ने एक टीवी शो में कहा, मैंने आमिर को मैसेज किया. उनसे इज्जत से बात की साथ ही डांट भी लगाई. मैंने आमिर से कहा, आखिर तुम चाहते क्या हो. तुम्हें इतनी इज्जत मिली, तुमने उस पर दाग लगाया और फिर वापसी की. आपको एक तरह से नई जिंदगी मिली है. आप क्या करने की कोशिश कर रहे हैं. शाहीन अफरीदी ने भी इशारों में मोहम्मद आमिर के बयान पर नाराजगी जताई.
नरजिस ने दिया अफरीदी को जवाब
इस घटना के बाद मोहम्मद आमिर की वाइफ नरजिस ने शाहीन अफरीदी के जरिए शाहिद अफरीदी पर निशाना साधा. नरजिस ने फैंस का सहारा लेते हुए कहा कि आमिर के विकेट सेलीब्रेशन के तरीके पर सवाल हुए, लेकिन जब शाहीन अफरीदी ने ऐसा किया तो फैंस को यह खूब पसंद आया. यह तो डबल स्टैंडर्ड है.
अगर उसने शतक बनाया तो बिल्डिंग से कूद जाऊंगा, KL Rahul थे शर्मिंदा, साथी खिलाड़ी को दी चुनौती
विराट कोहली को कोच ने क्यों रुलाया? रातभर सो ना सके.. तेज गेंदबाज ने किया था खुलासा
बता दें कि शाहिद अफरीदी के दामाद शाहीन पीएसएल में लाहौर कलंदर्स के कप्तान हैं. वहीं, नजम सेठी के पीसीबी चेयरमैन बनने के बाद मोहम्मद आमिर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की तैयारियों में लगे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mohammad amir, PSL, Shaheen Afridi, Shahid afridi
FIRST PUBLISHED : February 25, 2023, 09:32 IST
[ad_2]
Source link