[ad_1]
हाइलाइट्स
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने किया कमाल प्रदर्शन
टेस्ट में कर ली धोनी के बल्लेबाजी रिकॉर्ड की बराबरी
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं. कप्तानी के बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाने के साथ ही उन्होंने छक्कों का रिकॉर्ड भी बनाया. अब न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने महेंद्र सिंह धोनी के छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. जी हां सुनकर चौंकने वाली बात जरूर है लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट में छक्कों के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान को पकड़ लिया है.
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम की हालत बेहद खराब है. टेस्ट टीम के कप्तान टिम साउदी ने वेलिंग्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 18 गेंद पर 23 रन बनाए और दिन का खेल खत्म होने तक टीम के स्कोर को 7 विकेट पर 138 रन तक पहुंचाया. इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 8 विकेट पर 435 रन बनाकर पारी घोषित की थी. टीम साउदी ने 23 रन की पारी के दौरान दो छक्के जमाए और पूर्व भारतीय कप्तान महेद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली.
तेज गेंदबाज ने की धोनी की बराबरी
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज और टेस्ट कप्तान टिम साउदी के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब कुल 78 छक्के हो गए हैं. धोनी ने भी अपने टेस्ट करियर में कुल 78 छक्के ही लगाए थे. टेस्ट क्रिकेट में अब उनके आगे 81 छक्के लगाने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन हैं जबकि वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स के 84 छक्कों का रिकॉर्ड भी उनके निशाने पर है.
न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी की लिस्ट में पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम का नाम आता है. 107 छक्के के साथ वो पहले जबकि क्रिस क्रेन्स दूसरे नंबर पर हैं. टिम साउदी इस लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: England vs new zealand, Ms dhoni, Tim Southee
FIRST PUBLISHED : February 25, 2023, 19:33 IST
[ad_2]
Source link