[ad_1]
Kamran Akmal statement on Asia cup: इसी साल एशिया कप होना है लेकिन अभी तक इस टूर्नामेंट की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है. सुलझने के बजाय उलझती ही जा रही है. भारत के पाकिस्तान में एशिया कप ना खेलने को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. बीसीसीआई सचिव जय शाह के पाकिस्तान में खेलने से इनकार को लेकर पाकिस्तान के एक के बाद एक क्रिकेटर भड़काऊ बयान दे रहे हैं. पीसीबी के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा और मौजूदा चीफ नजम सेठी पहले ही कह चुके हैं कि अगर पाकिस्तान में एशिया कप खेलने के लिए टीम इंडिया नहीं आती है तो हम भी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाएंगे. इसी कड़ी में एक और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने बयान से बवाल खड़ा कर दिया है.
[ad_2]
Source link