[ad_1]
Suryakumar Yadav, IND vs AUS 3rd test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला एक मार्च से शुरू होगा. इस मैच के लिए भारतीय टीम में एक खिलाड़ी का खेलना लगभग तय हो गया है. एक तरफ भारतीय टीम सीरीज जीतने के मकसद के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में पहली जीत के इरादे से खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन पहले दो मुकाबलों में बेहद शर्मनाक रहा है. भारतीय गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की एक ना चली. ऐसे में एक बार फिर भारत चाहेगा कि मजबूत टीम के साथ इंदौर टेस्ट में खेलने उतरे.
[ad_2]
Source link