[ad_1]
02:34 PM, 26-Feb-2023
PM Kisan Not Eligible List: इन किसानों को नहीं मिलेगा 13वीं किस्त का लाभ
अब तक जिन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्पापन नहीं कराया है। उनके खाते में 13वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इन दोनों काम को करा लेना चाहिए।
01:34 PM, 26-Feb-2023
PM Kisan Yojana 13th Installment Beneficiary Status
इसके लिए किसानों को सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। यहां आपको फॉर्मर कॉर्नर में बेनिफिशरी स्टेटस पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको पूछी गई जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना है। डिटेल्स दर्ज करने के बाद बेनिफिशियरी लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी।
12:48 PM, 26-Feb-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेलगावी में करेंगे 13वीं किस्त जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 27 फरवरी को कर्नाटक के बेलगावी में दोपहर तीन बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, #PMKisanSammanNidhi योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवारों के खाते में 13वीं किश्त हस्तांतरित करेंगे और किसान भाइयों एवं बहनों से संवाद करेंगे…
27 फरवरी 2023, दोपहर 3:00 बजे
स्थान : बेलगावी, कर्नाटक
रजिस्ट्रशन करें : https://t.co/8IRCLWsHvE pic.twitter.com/4VWiEd51iy
— Narendra Singh Tomar (@nstomar) February 25, 2023
12:36 PM, 26-Feb-2023
PM Kisan 13th Installment Live: किसानों के लिए खुशखबरी, कल जारी होगी 13वीं किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम
देशभर के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी। भारत सरकार कल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी करेगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है।
[ad_2]
Source link