[ad_1]
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को रोजगार मेले को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9055 दरोगाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विशेष संदेश में कहा कि आपको समाज के प्रति संवेदनशील बनना है। सरकार आपको डंडा देगी लेकिन उससे पहले परमात्मा ने दिल दिया है। आपको सेवा और शक्ति का प्रतिबिंब बनना है ताकि अपराधी भयभीत और शरीफ आदमी निडर रहे।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस को अपना इकबाल हर हाल में बरकरार रखना है।
आपको अपराधी से दस कदम आगे सोचना होगा। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी डीएस चौहान ने भी संबोधित किया।
[ad_2]
Source link