[ad_1]
नई दिल्ली. विराट काेहली (Virat Kohli) ने बतौर कप्तान विदेश में टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई. भारतीय टीम पहली बार कोहली की ही अगुआई में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही. हालांकि आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतने के कारण उनकी आलोचना भी होती रही. पिछले साल उन्होंने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी. इसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम की कमान मिली. अब कोहली ने अपनी कप्तानी को लेकर बड़ी बात कही है. आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान कोहली ने कहा कि बतौर कप्तान मैंने टीम को 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के भी फाइनल में पहुंचाया, फिर भी उनकी गिनती फेल कप्तान में की जाती है.
आरसीबी के पोडकास्ट में बोलते हुए विराट कोहली ने कहा, मेरी कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के अलावा 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी. फिर भी मुझे फेल कप्तान माना गया. उन्होंने कहा कि आप टूर्नामेंट जीतने के लिए खेलते हैं, लेकिन यह अधिक महत्वपूर्ण नहीं है. मैं खुद को ऐसे नहीं देखता. अंत में रिजल्ट यही होता है कि आखिर टीम ने क्या हासिल किया.
King Kohli talks about captaincy, 2014 and 2018 England tours, the bad form he went through last year, fun off field anecdotes and more, on @eatsurenow presents #RCBPodcast https://t.co/nvZIBuwNKP#PlayBold @imVkohli
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) February 25, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Champions Trophy, Team india, Virat Kohli, WTC
FIRST PUBLISHED : February 25, 2023, 10:25 IST
[ad_2]
Source link