Home Breaking News अक्षय कुमार ने अपने सिर ली ‘सेल्फी’ के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी, बोले- दर्शकों की नब्ज नहीं पकड़ पाए

अक्षय कुमार ने अपने सिर ली ‘सेल्फी’ के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी, बोले- दर्शकों की नब्ज नहीं पकड़ पाए

0
अक्षय कुमार ने अपने सिर ली ‘सेल्फी’ के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी, बोले- दर्शकों की नब्ज नहीं पकड़ पाए

[ad_1]

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ रिलीज हो गई है और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह पड़ी है। करीब 150 करोड़ रुपये बजट में बनी फिल्म ने ओपनिंग डे पर बेहद खराब प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भी फिल्म का लगभग वैसा ही हाल रहा। बीते वर्ष लगातार चार फ्लॉप देने वाले अक्षय कुमार की इस साल रिलीज हुई यह पहली फिल्म है और यह भी फ्लॉप ही साबित हुई। इसी के साथ अक्षय के खाते में लगातार पांचवीं फ्लॉप जुड़ गई है। अपनी बैक टू बैक फ्लॉप हो रहीं फिल्मों को लेकर हाल ही में अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ी है।



हाल ही में एक बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि ऐसा उनके साथ पहली बार नहीं हो रहा है। एक्टर ने कहा कि ऐसा तब होता है, जब आप कोई गलती करते हो। इसी के साथ खिलाड़ी ने अपनी फिल्मों के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी भी अपने सिर ली। उन्होंने कहा कि दर्शक और उनका मिजाज बदल रहा है। मुझे इसे पकड़ना होगा।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here