Home Sports ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, टी20 विश्व कप जीत का लगाया छक्का, मेजबान द.अफ्रीका के चैंपियन बनने का सपना टूटा

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, टी20 विश्व कप जीत का लगाया छक्का, मेजबान द.अफ्रीका के चैंपियन बनने का सपना टूटा

0
ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, टी20 विश्व कप जीत का लगाया छक्का, मेजबान द.अफ्रीका के चैंपियन बनने का सपना टूटा

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीता 2023 का टी20 विश्व कप
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का यह छठा टी20 विश्व कप खिताब है

नई दिल्ली. Aus vs SA ICC Women T20 world cup final साउथ अफ्रीका में खेली गई आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमाया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी की फिफ्टी के दम पर 6 विकेट पर 156 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम 137 रन ही बना पाई. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस जीत से साथ ही कुल छठी बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप कब्जा जमाया है.

लौरा वोल्वार्ड्ट की फिफ्टी गई बेकार

साउथ अफ्रीका के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बैटर ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को जबकर बाउंड्री पार पहुंचाया. पारी की शुरुआत करने उतरी लौरा वोल्वार्ड्ट ने 48 गेंद पर 5 चौके और 3 चक्के जमाते हुए 61 रन की पारी खेल डाली. अहम मौके पर ऑस्ट्रेलिया ने उनका विकेट हासिल किया और वो अर्धशतक बनाकर आउट हो गई. उनके आउट होने के साथ ही मेजबान टीम की उम्मीद भी खत्म हो गई.  एक-एक कर विकेट गिरते गए और लक्ष्य मुश्किल होता चला गया.

फाइनल में बेथ मूनी की फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर बेथ मूनी ने फाइनल में जबरदस्त पारी खेल डाली. 53 गेंद पर 9 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 74 रन की बनाए. गार्डनर ने 29 जबकि एलिसा हीली के बल्ले से 18 रन निकले. कप्तान मेग लेनिंग महज 10 रन का योगदान ही दे पाई. मूनी की शानदार पारी की बदौलत टीम ने 6 विकेट पर साउथ अफ्रीका के सामने 156 रन का स्कोर खड़ा किया.

ऑस्ट्रेलिया के नाम सबसे ज्यादा ट्रॉफी

साल 2009 में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को हराकर सबसे पहले महिला टी20 विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया था. 2010 में फिर से न्यूजीलैंड की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में थी और इस बार उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया. पहली बार खिताब अपने नाम करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2012 और 2014 में इंग्लैंड की टीम को लगातार दो बार हराकर वर्ल्ड कप हैट्रिक मनाया.

2016 में वेस्टइंडीज की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर लगातार चौथा खिताब जीतने से रोका. इस हार के बाद टीम ने एक बार फिर से वापसी की और पहले 2018 और फिर 2020 में महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर 5 बार इसपर कब्जा जमाने वाली टीम बनने का गौरव हासिल किया.

Tags: ICC T20 Women World Cup, Women’s T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here