[ad_1]

जम्मू-कश्मीर पुलिस
– फोटो : PTI (File Photo)
विस्तार
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने देश की काउंसिल ऑफ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (सीओबीएसई) से गैर-मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास कर चुके 23 आरईटी शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त किया है। इनमें सबसे ज्यादा 15 शिक्षक राजोरी से हैं, जबकि चार शिक्षक डोडा और दो रियासी और एक-एक जम्मू व किश्तवाड़ से है।
स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू डॉ. रवि शंकर शर्मा ने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर इन शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त करने को कहा है। स्कूल शिक्षा विभाग आरईटी शिक्षक को पांच साल की सेवा के बाद नियमित करता है। इन 23 शिक्षकों ने पांच साल का समय पूरा कर नियमितीकरण के लिए आवेदन किया था।
नियमितीकरण के लिए बनाई कमेटी ने इन शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच सात फरवरी को की और पाया की उनके द्वारा प्राप्त दास्तावेज उन बोर्ड से हासिल किए हैं, जिन्हें सीओबीएसई की मान्यता हासिल नहीं है। इसके बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट निदेशक को सौंपी और इन शिक्षकों को सेवा मुक्त करने की सिफारिश की।
इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशक ने डोडा, किश्तवाड़, राजोरी, रियासी और जम्मू को पत्र लिख उनको सेवा मुक्त करने का निर्देश जारी किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर में आरईटी के तहत शिक्षकों को नियुक्ति किया था।
इसमें शिक्षकों को पांच साल की सेवा देने के बाद नियमित किया जाता है। पांच साल की अवधि पूरी करने वाले शिक्षकों की सूची नियमितीकरण के लिए बनाई कमेटी के पास जाती है जिसे वह दस्तावेजों की जांच करती है।
इन्हें किया बर्खास्तः
राजोरी: प्राइमरी स्कूल बुद्ध नीदा नोरीन, पीएस तमोन टोप मो. जबैद, पीएस चपराई कृष्ण लाल, पीएस बराला सखोरा बेगम, मिडिल स्कूल सिंबल गला अब्दुल अजीज, पीए गुंदी जटान सुरजीत सिंह, पीएस चकली भेला जवार सिंह, पीए जुड्डा जयदेव सिंह, पीएस कनाला घाई मनक्षा राम, पीएस बाटा राम प्रकाश, पीएस कागा सुखी राम, पीएस हिल भेला कापूर सिंह, पीएस नारा कास अलफ दीन, एमएस पंजनारा इसरार अहमद, एजीएमएस माहौर नजमा कौरस।
डोडा: पीएस लाउर पोस्ता गिरधारी लाल, यूपीएस थंगनू अतुल्ला, पीए बतकेर मोहम्मद अशरफ।
रियासी: पीएस शेखपोरा मोहम्मद युसुफ, पीएस अपर नंडोली अब्दुल राशिद।
जम्मू: एमपीएस गुज्जर बस्ती ललयाल शायम अख्तर, एमएस नागबल दिलेर मंजोर अहमद।
[ad_2]
Source link