[ad_1]
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका ने 1992 में बैन के बाद क्रिकेट दोबारा खेलना शुरू किया. उसके बाद से उनकी महिला और पुरुष टीम को वर्ल्ड कप टाइटल का इंतजार था. आज ये लंबा इंजतार खत्म हो सकता है. महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आज मेजबान साउथ अफ्रीका की भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होनी है. ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 5 बार टी20 वर्ल्ड का खिताब जीता है. ऐसे में एक बार फिर टीम कप्तान मेग लेनिंग की अगुआई में इस इतिहास को दोहराना चाहेगी. आज सुने लस की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका की टीम भी अपने प्रदर्शन को आगे ले जाना चाहेगी. सेमीफाइनल में ओपनर बैटर ताजमिन बिट्स ने अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर करने में अहम रोल निभाया था.
32 साल की ओपनर बैटर ताजमिन बिट्स की क्रिकेट में आने की कहानी बेहद रोचक है. 2012 से पहले तक वे इस खेल के आस-पास भी नहीं थीं. वे ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी थीं और जैवलिन में मेडल जीतने का सपना देख रही थीं. लेकिन ओलंपिक के 8 महीने पहले नवंबर 2011 में उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया. वे अपने दोस्तों के साथ लौट रही थीं. फोन पर बातचीत के कारण उन्होंने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया. उनके गंभीर चोट आई थी.
15 दिन आईसीयू में रहीं
ताजमिन बिट्स को इसके कारण 15 दिन तक आईसीयू में रहना पड़ा. करीब 3 महीने तक अस्पताल में रहने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे चलना शुरू किया. बिट्स ने पिछले दिनों बीसीसी को बताया कि मेरी मां ने कहा था कि तुम्हारे पैर में गंभीर चोट है. ऐसे में तुम्हें चलने में एक साल का समय लग सकता है, लेकिन मैंने 7वें महीने में चलना शुरू कर दिया. हालांकि पूरी तरह से ठीक होने के लिए मुझे सर्जरी और रिहैब की जरूरत थी.
किराने की दुकान में काम करना शुरू किया
चोट के कारण उनका खेल करियर खत्म हो चुका था. ऐसे में उन्होंने एक किराने की दुकान पर काम करना शुरू किया. ताजमिन बिट्स ने कहा कि इस दौरान मेरे मन में आत्महत्या के भी ख्याल आए. मैं मनोचिकित्सकों तक से मिलीं. 2018 में उन्होंने फिर से जैवलिन शुरू किया. लेकिन खेल अब पहले जैसा नहीं रहा. पर उनके क्रिकेट के खेल में निखार आया और वे घरेलू टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-3 लिस्ट में शामिल थीं.
2018 में किया इंटरनेशनल डेब्यू
ताजमिन बिट्स को मई 2018 में इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला. बांग्लादेश के खिलाफ वे टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरीं. इसके बाद अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें वनडे में भी शामिल किया गया. ताजमिन कहती हैं कि मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. मैं अब जैवलिन नहीं फेंक रही, लेकिन अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही हूं.
ऑस्ट्रेलिया 2 हार के बाद बदल देगा पूरी टीम! धाकड़ गेंदबाज की होगी वापसी, नया कप्तान भी तैयार
बिट्स ने कहा कि जिंदगी ने मुझे दूसरा मौका दिया है. मैंने कड़वी यादों को पीछे छोड़ दिया है और अब बस आगे बढ़ना है. ताजमिन बिट्स के टी20 इंटरनेशनल करियर को देखें, तो उन्होंने 35 मैच की 34 पारियों में 30 की औसत से 783 रन बनाए हैं. स्ट्राइक रेट 102 का है. 7 अर्धशतक ठोका है. नाबाद 70 रन उनका बेस्ट स्काेर है. वे 12 वनडे में 229 रन बना चुकी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia, South africa, Women’s T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : February 26, 2023, 08:26 IST
[ad_2]
Source link