[ad_1]
हाइलाइट्स
टीम इंडिया के लिए अमित मिश्रा ने दिया है बड़ा योगदान.
उन्हें 2016 में टीम से बाहर कर दिया गया था.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के पास एक से बड़े एक खिलाड़ी मौजूद हैं. चाहे बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी, प्रतिस्पर्धा शुरू से ही टॉप पर है. कई खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह बनाने में तो कामयाब हुए लेकिन उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया. उन्हीं में से एक नाम भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा का भी है. जिन्हें किस्मत की ऐसी मार मिली कि उनकी मेहनत और टैलेंट पर एक झटके में पानी फिर गया.
साल 2016, जब न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर थी. 5 मैच की वनडे सीरीज 2-2 से बराबरी पर थी. निर्णायक मुकाबले में भारत ने मेहमानों के सामने 261 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 79 रन पर ही सिमट गई. यह कारनामा था उंगलियों के जादूगर अमित मिश्रा का, जिन्होंने न्यूजीलैंड के बैटर्स को 22 गज की पिच नचा कर रख दिया था. उन्होंने 6 ओवर के स्पैल में महज 18 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे. टीम इंडिया को सीरीज जिताने में अमित मिश्रा की अहम भूमिका रही. उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से भी नवाजा गया था.
पूरी सीरीज में बजाया था डंका
सरफराज खान को पहले सेलेक्टर्स ने दिया घाव, दोबारा मिली किस्मत की मार, ईरानी कप से भी हुए बाहर
वनडे सीरीज में अमित मिश्रा की गेंदबाजी देखने के बाद हर किसी के दिमाग में बस एक ही बात थी. सभी को लगा इस खिलाड़ी ने अब टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है. उन्होंने सीरीज में कुल 15 विकेट अपने नाम किए थे. जिसके लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी उन्हीं के हिस्से में रहा. लेकिन इस बात का अंदाजा न अमित मिश्रा को था और न ही फैंस को, कि यह उनके करियर का आखिरी साल होगा. इन दो खिताबों की कीमत इस खिलाड़ी को करियर कुर्बान करके चुकानी पड़ी. यह पल इस खिलाड़ी के लिए न भूलने वाले लम्हा होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amit mishra, India vs new zealand, Team india
FIRST PUBLISHED : February 26, 2023, 19:41 IST
[ad_2]
Source link