[ad_1]
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर जी-20 देशों की जिम्मेदारी पर बात की। इस दौरान उन्होंने लीकेज की समस्या के बहाने कांग्रेस पार्टी पर भी तंज कसा। उन्होंने मजाकिया लहजे में लीकेज के उनका मतलब भी बताया।
भारत की एक साल की जी20 की अध्यक्षता पर हैदराबाद में अपने संबोधन के दौरान मौजूद लोगों से पूछा कि क्या आपको लीकेज के बारे में पता है। लीकेज से मतलब है कि जब दिल्ली से 10 रुपये जाता है और सिर्फ एक रुपये ही पहुंचता है। उन्होंने कहा कि कई देशों में यह समस्या है, लेकिन हमने इससे निपटने का काम किया है। कई देश हमारी तरफ देख भी रहे हैं कि कैसे हमने इससे निपटा है। मैं उनसे यह कहना चाहूंगा कि सबसे पहले हमने सत्ता में दूसरी पार्टी को बैठाकर इस समस्या ने निजात पाई। इसके तकनीक की मदद से भी इससे निपटा गया।
[ad_2]
Source link