[ad_1]
IND vs AUS 3rd Test Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 1 मार्च से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. टीम इंडिया इस सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है, लेकिन सीरीज का तीसरा मैच टीम के लिए काफी अहम रहने वाला है. ये मैच ही टीम इंडिया का लंदन का टिकट पक्का करेगा. आपको बता दें कि भारत ने सीरीज का पहला मैच पारी और 132 रन से जीता था, वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से बाजी मारी थी.
[ad_2]
Source link