Home Breaking News Manish Sisodia Arrest: अब कौन होगा आप में ‘नंबर दो’, संजय सिंह या राघव चड्ढा या फिर तीसरा कोई और?

Manish Sisodia Arrest: अब कौन होगा आप में ‘नंबर दो’, संजय सिंह या राघव चड्ढा या फिर तीसरा कोई और?

0
Manish Sisodia Arrest: अब कौन होगा आप में ‘नंबर दो’, संजय सिंह या राघव चड्ढा या फिर तीसरा कोई और?

[ad_1]

Manish Sisodia Arrest: Arvind Kejriwal with Manish Sisodia and Satyendra Jain

Manish Sisodia Arrest: Arvind Kejriwal with Manish Sisodia and Satyendra Jain
– फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

आम आदमी पार्टी के थिंक टैंक और राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ा चेहरा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही हैं। आम आदमी पार्टी में नंबर वन चेहरे के बाद दूसरे नंबर का सबसे बड़ा चेहरा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया माने जाते रहे हैं। सीबीआई की गिरफ्तारी के बाद अब सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की हो रही है कि आम आदमी पार्टी में अब नंबर दो चेहरा कौन होगा? चर्चाओं में जो दो नाम सबसे आगे हैं उसमें अरविंद केजरीवाल के शुरुआती दौर से संघर्ष के साथी रहे सांसद संजय सिंह और राज्यसभा में पार्टी के सबसे युवा सांसद राघव चड्ढा का नाम शामिल है। लेकिन सवाल यही है क्या आम आदमी पार्टी में यही दो नाम दूसरे नंबर के चेहरे के तौर पर आगे हैं या फिर कोई तीसरा और भी है, जो दूसरे नंबर का चेहरा बन सकता है।

मनीष सिसोदिया ने दिया पार्टी को विस्तार

आम आदमी पार्टी के सबसे चर्चित चेहरों में कुछ नाम जो सबसे पहले सामने आते हैं, उसमें अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ मनीष सिसोदिया का नाम शुरुआत से ही जोड़ा जाता रहा है। यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपने बाद सबसे बड़ी पावरफुल कुर्सी भी अपने संघर्ष के दिनों के साथ ही मनीष सिसोदिया को ही बतौर उपमुख्यमंत्री दी थी। राजनीतिक विश्लेषक किशोर दत्त कहते हैं की अरविंद केजरीवाल ने जिस भरोसे के साथ मनीष सिसोदिया को न सिर्फ बड़ी जिम्मेदारी दी, बल्कि पूरे देश में पार्टी के विस्तार के लिए भी उनको बड़े चेहरे के तौर पर हमेशा प्रोजेक्ट भी किया। दत्ता कहते हैं कि अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी में दूसरे नंबर का चेहरा कौन होगा। क्योंकि आम आदमी पार्टी के पास 2024 में लोकसभा के चुनाव में बड़े सियासी फलक पर खुद को स्थापित करने की चुनौती भी होगी। मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़कर देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर पार्टी के विस्तार को आयाम दे रहे थे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस वक्त के हालातों में अब फिलहाल सिसोदिया के चेहरे का रिप्लेसमेंट या सिसोदिया के चेहरे की जगह पर उतना ही बड़ा कोई दूसरा चेहरा पार्टी को लेकर तो चलना ही होगा।

सियासी गलियारों में सवाल यह भी उठ रहा है कि मनीष सिसोदिया अगर लंबे समय तक सीबीआई की जकड़ में रहे, तो फिर दूसरे नंबर का व्यक्ति क्या दिल्ली सरकार से ही होगा या कहीं दूसरी जगह से। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आम आदमी पार्टी में वैसे तो बहुत से नेता हैं। लेकिन बड़े चेहरे या पहचान वाले चेहरों के तौर पर अगर बात की जाए, तो दो नाम सबसे पहले और सबसे ज्यादा सामने आते हैं। इसमें शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े रहे राज्यसभा के सांसद संजय सिंह का नाम शामिल है। जबकि दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद बनाए गए राघव चड्ढा भी चर्चा में बने हुए हैं।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here