Home Breaking News Tripple Murder Delhi : ग्लव्स पहनकर पत्नी और दो बेटों को चाकू से काट डाला, व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा ये मैसेज

Tripple Murder Delhi : ग्लव्स पहनकर पत्नी और दो बेटों को चाकू से काट डाला, व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा ये मैसेज

0
Tripple Murder Delhi : ग्लव्स पहनकर पत्नी और दो बेटों को चाकू से काट डाला, व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा ये मैसेज

[ad_1]

दिल्ली में तिहरा हत्याकांड

दिल्ली में तिहरा हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मोहन गार्डन के विपिन गार्डन इलाके में आर्थिक तंगी से परेशान एक कारोबारी ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद कारोबारी ने खुद के हाथों की नसें काटकर जान देने की कोशिश की। 

वारदात से पहले कारोबारी ने अपने स्कूली दोस्तों को व्हाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट भेजा था। पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ हत्या और खुदकुशी का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृत महिला और उसके बेटों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त सुनीता (34), उनके पांच साल का बेटे आर्यन और चार माह के बेटे अमय के रूप में हुई है, जबकि घायल कारोबारी की पहचान राजेश के रूप में हुई है। राजेश परिवार के साथ विपिन गार्डन के सी ब्लॉक में रहते हैं। 

इनके साथ ही बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। राजेश सोम बाजार रोड पर एक परचून की दुकान चलाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजेश ने अपने स्कूल के दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप पर रविवार तड़के अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने का मैसेज पोस्ट किया। इसे देखकर उसके एक दोस्त ने उनके भाई राजीव को जानकारी दी। राजीव राव तुलाराम अस्पताल में डॉक्टर हैं और राजेश के घर से कुछ दूरी पर रहते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here