Home Sports क्रिकेटर्स से थी नफरत, टीम इंडिया के विकेटकीपर से ऐसा लगा दिल, 2 बार कर डाली शादी

क्रिकेटर्स से थी नफरत, टीम इंडिया के विकेटकीपर से ऐसा लगा दिल, 2 बार कर डाली शादी

0
क्रिकेटर्स से थी नफरत, टीम इंडिया के विकेटकीपर से ऐसा लगा दिल, 2 बार कर डाली शादी

[ad_1]

हाइलाइट्स

दीपिका को मनाने के लिए दिनेश को करनी पड़ी खासी मेहनत
विकेटकीपर को दीपिका ने काफी वक्‍त किया था इग्‍नोर

नई दिल्‍ली. दीपिका पल्‍लीकल स्‍टार स्‍क्‍वैश प्‍लेयर हैं. वह प्रोफेशनल स्क्वैश असोसिएशन विमिंस रैंकिंग के टॉप-10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी थीं. कहा जाता है कि दीपिका की मम्मी की ट्रैवल एजेंसी से टिकट बुक कराते-कराते दिनेश कार्तिक उनके घर के दामाद बन गए. हालांकि, यह अधूरी कहानी हैं. दिनेश कार्तिक की वाइफ बनने से पहले दीपिका ना सिर्फ स्टार खिलाड़ी थीं बल्कि वह क्रिकेट से भी नफरत भी करती थीं. ऐसे में दो विपरीत लोगों का एक साथ आना आसान तो नहीं रहा होगा.
पहले दीपिका पल्‍लीकल की क्रिकेट से नफरत की वजह जान लीजिए. दीपिका की मां सुसान इत्तिचेरिया पूर्व क्रिकेटर हैं और उन्‍होंने भारत के लिए मैच भी खेले हैं. बावजूद इसके दीपिका को ये खेल फूटी आंख नहीं सुहाता था. बकौल दीपिका, मैं बहुत मेहनत करती, जीत दर्ज करती, लेकिन कभी मुझे नाम नहीं मिलता. जब भी अखबार खोलो उसमें सिर्फ क्रिकेट और क्रिकेटर्स की बात होती.

दीपिका को इंप्रेस करने पहुंच गए इंग्‍लैंड
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्‍लीकल की मुलाकात 2012 में हुई. दीपिका ने एक इंटरव्‍यू में बताया कि उनकी और दिनेश की मां एक दूसरे को जानती थीं. दिनेश ने कई बार मुझे मैसज कर डिनर के लिए पूछा, लेकिन मैंने हमेशा टाल दिया. एक रोज मैं जिम में थी, वहां दिनेश भी आ गए. हम लोगों की कुछ देर बातचीत हुई. दिनेश कार्तिक की तरफ झुकाव कैसे हुआ? इस सवाल पर दीपिका ने कहा, मैं एक बार इंग्‍लैंड में थी, दिनेश भी वहां पहुंच गए. वह सिर्फ मुझसे मिलने ही आए थे. दिनेश ने मुझे इंप्रेस करने के लिए मेरे साथ स्‍क्‍वैश भी खेला. तब मुझे पता चला कि दिनेश क्रिकेट के अलावा स्‍कवैश के भी अच्‍छे खिलाड़ी हैं. दीपिका के मुताबिक, उस रोज मुझे अहसास हुआ कि ये केयर करने वाला बंदा है. हम दोनों को कुछ हो सकता है. इसके बाद कई मीटिंग में ढेरों बातें कर हमने एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से जाना.

तेरे लिए मेरा एक हाथ काफी है, सचिन तेंदुलकर ने दी धमकी, ओपनर की सिट्टी पिट्टी हो गई थी गुम

5 महीने तक क्रिकेट से बनाई दूरी… वापसी कर बनाया टीम को वर्ल्ड चैंपियन.. धोनी- पोंटिंग के रिकॉर्ड धाराशायी

2 बार हुई सगाई
दिनेश कार्तिक जब दीपिका से मिले तो वह अंदर से टूट चुके थे और उन्‍हें एक हमसफर की तलाश थी. इसकी वजह पत्‍नी निकिता का उन्‍हें छोड़ मुरली विजय को अपनाना था. निकिता से तलाक लेने के बाद 18 अगस्त 2015 को दिनेश ने दीपिका से शादी की. दिनेश व दीपिका की सगाई और शादी 2-2 बार हुई. एक बार क्रिश्चियन तौर-तरीकों से और एक बार हिंदू रीति-रिवाज से.

Tags: Dinesh karthik, Dipika pallikal, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here