[ad_1]
हाइलाइट्स
रवि शास्त्री ने दी थी रवींद्र जडेजा को सलाह.
खास चीज पर काम करने को कहा था.
नई दिल्ली: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में टीम इंडिया 2-0 से बढ़त बना चुकी है. तीसरा टेस्ट 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा. पिछले दोनों टेस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उनकी जीत में अहम भूमिका रही. पूर्व कोच रवि शास्त्री ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि उनकी सलाह ने रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का करियर पूरी तरह से बदल दिया.
रवि शास्त्री ने साल 2019 में जडेजा को लॉर्ड टेस्ट से ड्रॉप किए जाने के बाद की कहानी का खुलासा करते हुए कहा,” मुझे लगता है कि उसमें बेहतर प्रदर्शन करने की भूख है. वह अपने खेल को लेकर काफी भावुक है. मुझे ज्यादा कुछ याद नहीं लेकिन 2019 में मैंने उससे कहा था कि तुम्हें किसी भी चीज की जरूरत नहीं है. तुम बस अपनी बैटिंग पर ध्यान दो. इस दौरान हमारे साथ बॉलिंग कोच भरत अरुण भी मौजूद थे.
जडेजा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा: शास्त्री
शास्त्री ने कहा कि मेरी सलाह के बाद उन्होंने खुद पर कड़ी मेहनत की जिसे देखकर हम काफी खुश थे. इसी मेहनत ने उन्हें आज विश्व का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक बना दिया है. वह हर बार उम्मीदों पर खरा उतरे हैं और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है.
कोख में ही हो जाती धाकड़ बैटर की मौत, मां ने Abortion की सलाह को ठुकराकर दिया था जन्म
बता दें कि रवींद्र जडेजा ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वह अभी तक दोनों ही मैच को मिलाकर 17 विकेट ले चुके हैं और साथ ही दोनों मैचों में ‘मैन ऑफ द मैच’ भी रह चुके हैं. जडेजा के साथ मिलकर रविंचंद्रन अश्विन भी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं. कुल मिलाकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले 2 टेस्ट मैचों में स्पिनरों का बोलबाला रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bharat Arun, Ravi shastri, Ravindra jadeja, Team india
FIRST PUBLISHED : February 27, 2023, 18:59 IST
[ad_2]
Source link