[ad_1]
हाइलाइट्स
जेसन गिलेस्पी ने बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली थी.
उन्होंने बतौर नाईट वाचमैन दोहरा शतक जड़ दिया था.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दुनिया की टॉप क्रिकेट टीमों में से एक है. इस टीम का खौफ दुनियाभर में है. लेकिन यह टीम कब क्या कर दे, किसी को खबर नहीं रहती. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा ही कुछ एक खिलाड़ी के साथ किया, जिसके लिए नाइंसाफी शब्द भी छोटा लग रहा था. अपने देश की तरफ से खेलने के लिए हर खिलाड़ी खून पसीना बहाकर मेहनत करता है. लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक झटके में हरफनमौला खिलाड़ी का करियर तबाह कर दिया.
साल 2006, जब ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीमें टेस्ट सीरीज खेल रहीं थीं. ऑस्ट्रेलिया ने बतौर नाईट वाचमैन एक तेंज गेंदबाज को मैदान पर भेज दिया. नाईट वाचमैन का मतलब है कि दिन ढलते समय किसी खिलाड़ी को प्रमुख बैटर से ऊपर भेजा जाता है. इस खिलाड़ी का काम क्रीज पर डटे रहना होता है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने यह रोल ऐसा निभाया कि बांग्लादेश के पसीने छूट गए. किसी को उम्मीद नहीं थी कि एक गेंदबाज अंगद की तरह क्रीज पर जम जाएगा.
425 गेंदो का किया था सामना
जेसन गिलेस्पी ने बांग्लादेश के खिलाफ वह कारनामा किया जो टीम के प्रमुख बैटर्स नहीं कर पाए. वह 425 गेंदो तक क्रीज पर जमे रहे और शानदार दोहरा शतक जड़ दिया. यही नहीं, उन्होंने इस मैच में तीन विकेट भी अपने नाम किए. उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से भी नवाजा गया. लेकिन किसे पता था कि मैन ऑफ द मैच के साथ उनके करियर का अंत हो जाएगा.
केएल राहुल की बहस के बीच शिखर धवन का छलका दर्द! क्या टेस्ट क्रिकेट से लेने वाले हैं संन्यास?
इस करिश्माई प्रदर्शन के बाद भी उनकी तरफ मुड़कर नहीं देखा गया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास इस बात का आज तक जवाब नहीं है. दोहरे शतक और तीन विकेट के बाद यह किसी रहस्यमई ड्रॉप से कम नहीं होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia, Cricket Records, Hindi Cricket News
FIRST PUBLISHED : February 27, 2023, 06:00 IST
[ad_2]
Source link