[ad_1]

गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला।
– फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब के तरनतारन जिले की गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में हुई गैंगवार की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ले ली है। गोल्डी बराड़ इस समय कनाडा में है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर गोल्डी बराड़ ने ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई थी। रविवार को गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर लिखा है कि गोइंदवाल जेल में मोहना मानसा और मनदीप तूफान की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग लेता है। इनको हमारे भाई सचिन भिवानी, अंकित सेरसा, दीपक मुंडी, मनप्रीत भाऊ, कशिश, अरशद बीकानेर और मामा कित्ता ने मारा है। ये जग्गू के आदमी थे।
गोल्डी ने आगे लिखा- इन्होंने जग्गू के कहने पर दो दिन पहले हमारे भाई मनप्रीत भाऊ ढेपई से मारपीट की थी। आज हमारे भाइयों ने एक तरफ होकर इन्हें मार दिया। इस जग्गू ने हमारे भाई रूपा और मन्नू का ट्रैप लगवाकर एनकाउंटर करवाया था। पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की तलाश देश की प्रमुख एजेंसियों को है।
केशव बोला- गलतफहमी में हुआ हमला
हमले में घायल केशव ने अस्पताल में मीडिया से बातचीत में कहा की किसी बात को लेकर आपस में गलतफहमी हो गई थी। उसके बाद 25 से 30 लोगों ने वहां पड़ी रॉड, सरिया व अन्य सामान से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें वह तीन लोग गंभीर रूप में जख्मी हो गए।
[ad_2]
Source link