Home Sports वर्ल्ड कप विजेता नाकाम, हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना की एक ना चली, 19 साल की ऋचा ने ढाया कहर, मिला बड़ा इनाम

वर्ल्ड कप विजेता नाकाम, हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना की एक ना चली, 19 साल की ऋचा ने ढाया कहर, मिला बड़ा इनाम

0
वर्ल्ड कप विजेता नाकाम, हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना की एक ना चली, 19 साल की ऋचा ने ढाया कहर, मिला बड़ा इनाम

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका में खेली गई आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हारकर निराश भारत लौटी. टीम इंडिया को इस खिताब पर कब्जा जमाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हराया. टूर्नामेंट में टीम इंडिया के 19 साल की विकेटकीपर बैटकर ऋचा घोष ने हर किसी को प्रभावित किया. विकेट के पीछे भी और विकेट के आगे भी उन्होंने अपना जलवा बिखेरा.

भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को महिला टी20 विश्व कप में अपनी अपनी विस्फोटक पारियों से ना सिर्फ मैच जिताया बल्कि दुनियाभर के फैंस का दिल भी जीता. ऋचा को इस प्रदर्शन का ईनाम आईसीसी की तरफ से मिला है. सोमवार को जारी आईसीसी की टूर्नामेंट की ‘मोस्ट वैल्युएबल टीम’ में उनको जगह दी गई है. इस टीम में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधानी को शामिल नहीं किया गया है.

19 साल की विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने ग्रुप मुकाबलों में आयरलैंड और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाने में नाकाम रही. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 31 की पारी ऋचा के बल्ले से निकली थी. इसके अलावा वेस्टइंडीज (नाबाद 44) और इंग्लैंड (नाबाद 47) के खिलाफ नाबाद पारियां खेलते हुए उन्होंने टूर्नामेंट में 136 रन जुटाए.

आईसीसी द्वारा चुनी गई टीम में छठा विश्व खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की चार खिलाड़ियों को जगह मिली है. टीम का चयन विशेषज्ञों के पैनल ने किया है जिसमें कमेंटेटर और वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी इयान बिशप तथा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर मेलानी जोन्स सहित अन्य लोग शामिल हैं।

महिला टी20 विश्व कप की ‘मोस्ट वैल्युएबल टीम’ इस प्रकार है:

ताजमिन ब्रिट्स (दक्षिण अफ्रीका), एलिसा हीली (विकेटकीपर, ऑस्ट्रेलिया), लॉरा वोलवार्ट (दक्षिण अफ्रीका), नैट स्किवर-ब्रंट (कप्तान, इंग्लैंड), एशलेग गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), रिचा घोष (भारत), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), करिश्मा रामहरक (वेस्टइंडीज), शब्निम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका), डार्सी ब्राउन (ऑस्ट्रेलिया), मेगान शुट (ऑस्ट्रेलिया)

12वीं खिलाड़ी: ओर्ला प्रेंडरगास्ट (आयरलैंड, 27.25 के औसत से 109 रन, 26.00 के औसत से तीन विकेट)।

Tags: ICC T20 Women World Cup, Richa Ghosh, Women’s T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here