Home Sports 36 घंटे तक सचिन तेंदुलकर को जिस गेंदबाज ने किया बेचैन, जहीर खान ने उसको जड़े लगातार 4 छक्के

36 घंटे तक सचिन तेंदुलकर को जिस गेंदबाज ने किया बेचैन, जहीर खान ने उसको जड़े लगातार 4 छक्के

0
36 घंटे तक सचिन तेंदुलकर को जिस गेंदबाज ने किया बेचैन, जहीर खान ने उसको जड़े लगातार 4 छक्के

[ad_1]

हाइलाइट्स

सचिन तेंदुलकर और हेनरी ओलंगा का किस्सा जगजाहिर है
जिस ओलंगा ने सचिन को जगाया था उसे जहीर ने 4 छक्के जमाए थे

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में भगवान का दर्जा हासिल कर चुके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी कई बार मैदान पर मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. यूं तो कई गेंदबाज की बॉल पर सचिन आउट हुए हैं लेकिन एक मैच ऐसा था जिसने उनको 36 घंटे तक सोने नहीं दिया था. कमाल की बात यह है कि जिस गेंदबाज ने मास्टर ब्लास्टर की नींद छीनी उसे उन्होंने तो सबक सिखाया लेकिन भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी जमकर धोया था.

साल 1998 में चैम्पियंस ट्रॉफी के एक मैच के दौरान हेनरी ओलंगा ने सचिन तेंदुलकर का विकेट दो लगातार गेंद पर चकटाया था. पहली गेंद नो करा दी गई थी जबकि दूसरी बार जब सचिन तेंदुलकर आउट हुए तो वो गेंद उनको चुभ गई. हेनरी ओलंगा ने विकेट लेने के बाद जैसा सेलिब्रेशन किया था उसने सचिन तेंदुलकर को अगले 36 घंटे तक परेशान करता रहा.

36 घंटे तक सचिन रहे थे बेचैन

यह कहानी हर लगभग सभी ने सुनी है कि कैसे हेनरी ओलंगा के आउट करने के बाद अगले 36 घंटे सचिन तेंदुलकर बेचैन रहे थे. उन्होंने शॉट बॉल की जमकर तैयारी की. भारत और जिम्बाब्वे इसके बाद फाइनल मैच खेलने उतरे थे और यहां सचिन तेंदुलकर ने हेनरी ओलंगा की जमकर पिटाई की थी. पर कहर बनकर टूट पड़े थे और बहुत धुनाई कर दी थी. सचिन ने उस पारी में सिर्फ 92 बॉल में 124 रन बना दिए थे और हेनरी ओलंगा को चौके-छक्के भी जड़े थे. सचिन ने सिर्फ 28 बॉल पर फिफ्टी पूरी की थी और 92 गेंद पर 124 रन बनाए थे जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे. ओलंगा को मैच में 6 ओवर में 50 रन पड़े थे.

जहीर खान के चार लगातार छक्के

सचिन तेंदुलकर को 1998 में जिस गेंदबाज ने 36 घंटे तक बेचैन किया उसे भारतीय टीम के गेंदबाज जहीर खान ने चार लगातार छक्के जमाए थे. 2 साल बाद साल 2000 में भारत और जिम्बाब्वे की टीम जोधपुर में वनडे मैच में खेल रहे थे. जहीर खान ने आखिरी ओवर के चार गेंद पर लगातार छक्के जमाए थे. 50वें ओवर की तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर छक्का लगाया था. हेनरी ओलंगा को चार छक्के जमाते हुए 11 गेंद पर जहीर ने 32 रन की पारी खेली थी.

Tags: Sachin tendulkar, Zaheer Khan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here