Home Breaking News Exit Poll 2023 Live: त्रिपुरा-मेघालय और नगालैंड के एग्जिट पोल थोड़ी देर में, जानें कहां बन सकती है किसकी सरकार

Exit Poll 2023 Live: त्रिपुरा-मेघालय और नगालैंड के एग्जिट पोल थोड़ी देर में, जानें कहां बन सकती है किसकी सरकार

0
Exit Poll 2023 Live: त्रिपुरा-मेघालय और नगालैंड के एग्जिट पोल थोड़ी देर में, जानें कहां बन सकती है किसकी सरकार

[ad_1]

07:07 PM, 27-Feb-2023

त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत का अनुमान

ताजा आए रुझानों में त्रिपुरा में भाजपा को बढ़त मिली है।  त्रिपुरा को लेकर  आज तक के एग्जिट पोल में भाजपा को 36-45, कांग्रेस + लेफ्ट को 6-11और टिपरा मोथा+ को 9-16 और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

आज तक एग्जिट पोल

  • भाजपा: 36-45
  • कांग्रेस + लेफ्ट: 6-11
  • तिपरा मोथा+: 9-16
  • अन्य: 0

07:03 PM, 27-Feb-2023

 मेघालय में पिछली बार एग्जिट पोल में क्या दावे किए गए? 

दो एजेंसियों ने मेघालय को लेकर एग्जिट पोल जारी किए थे। इसमें जन की बात- न्यूज एक्स और सी वोटर्स शामिल हैं।  जन की बात- न्यूज एक्स की पोल में अनुमान लगाया गया था कि एनपीपी को 23 से 27 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के खाते में 13 से 17, भाजपा को आठ से 12 और अन्य के खाते में 2 से छह सीटें जा सकती हैं। सी वोटर्स का अनुमान था कि एनपीपी के खाते में 17 से 23, कांग्रेस के 13 से 19 और अन्य के खाते में 13 से 21 सीटें जा सकती हैं। 

07:02 PM, 27-Feb-2023

सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें चाहिए? 

मेघालय 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों वाला राज्य है। यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के पास कम से कम 31 सीटें जीतनी होती हैं।

06:56 PM, 27-Feb-2023

मेघालय का मौजूदा समीकरण

मेघालय में भाजपा, कांग्रेस, एनपीपी और तृणमूल कांग्रेस समेत इस बार 13 राजनीतिक दल मैदान में हैं। कुल 375 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इनमें 36 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। मेघालय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने 60-60 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसके अलावा सीएम कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी ने 57 उम्मीदवारों, यूडीपी ने 46, एचएसपीडीपी ने 11, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 9, गण सुरक्षा पार्टी ने एक, गारो नेशनल काउंसिल ने दो, जनता दल (यूनाइटेड) ने तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। एक सीट पर एक प्रत्याशी के निधन के चलते अभी 59 सीटों पर ही मतदान हुआ है। ऐसे में नतीजे भी  इन्हीं 59 सीटों के आएंगे। बची हुई सीट पर बाद में उपचुनाव होगा। 

05:00 PM, 27-Feb-2023

Exit Poll 2023 Live: त्रिपुरा-मेघालय और नगालैंड के एग्जिट पोल थोड़ी देर में, जानें कहां बन सकती है किसकी सरकार

27 फरवरी को नगालैंड और मेघालय में मतदान खत्म होते ही हर किसी की नजरें एग्जिट पोल पर रहेंगी। हालांकि, इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। एग्जिट पोल के लिए चुनाव आयोग की तय समय सीमा खत्म होते ही आपको उजाला पर एग्जिट पोल देखने को मिलेगें। इसमें हम आपको बताएंगे कि तीनों राज्यों में कौन सी पार्टी सरकार बना सकती है और किसे कितनी सीटें मिलने की उम्मीद है। 

 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here