Home Breaking News IND vs AUS: इंदौर टेस्ट से पहले कप्तान रोहित का बयान- लोकेश राहुल का उपकप्तान न होना कोई संकेत नहीं

IND vs AUS: इंदौर टेस्ट से पहले कप्तान रोहित का बयान- लोकेश राहुल का उपकप्तान न होना कोई संकेत नहीं

0
IND vs AUS: इंदौर टेस्ट से पहले कप्तान रोहित का बयान- लोकेश राहुल का उपकप्तान न होना कोई संकेत नहीं

[ad_1]

रोहित शर्मा और लोकेश राहुल

रोहित शर्मा और लोकेश राहुल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरे मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल को उपकप्तान के पद से हटाया जाना कोई संकेत नहीं देता है, जिन खिलाड़ियों के अंदर प्रतिभा है उन्हें मौके मिलते रहेंगे। वहीं, टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम को लेकर उन्होंने कहा कि टॉस के समय वह प्लेइंग 11 तय करना पसंद करते हैं, क्योंकि खिलाड़ियों के चोटिल होने का डर रहता है।

रोहित और गिल ने मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स पर एक साथ बल्लेबाजी की, जबकि राहुल ने टीम के अधिकांश सदस्यों के साथ होटल में रहने का फैसला किया। यह अभ्यास सत्र वैकल्पिक था। वहीं, गिल और राहुल दोनों ने सोमवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान एक साथ बल्लेबाजी की थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here