[ad_1]
IND vs AUS, 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच बुधवार 1 मार्च से इंदौर के होलकर मैदान पर खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से बढ़त बना रखी है. भारत अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में तीसरे टेस्ट मैच जीत लेता है, तो वह न सिर्फ अपने घर में लगातार 16वीं टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमा लेगा, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में भी जगह बना लेगा, जो इस साल 7 जून से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाना है. कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर के होलकर मैदान पर होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारेंगे.
[ad_2]
Source link