[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तीसरी भिड़ंत होनी है. बैक टू बैक दो करारी हार के बाद पहले ही कंगारू टीम के हौंसले पस्त हैं. ऐसे में अब अपनी ही टीम के पूर्व दिग्गज ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मेक्ग्रा का मानना है कि टीम राह से भटक चुकी है. भारतीय स्पिन ट्रैक पर उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि किस अप्रोच से बैटिंग करनी है. वो कभी अधिक रक्षात्मक तरीके से मैदान पर दिखते हैं तो कभी ज्यादा ही आक्रामक रवैया अपनाने लगते हैं. इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है.
नागपुर में ऑस्ट्रेलिया की टीम को पारी के अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. वहीं दिल्ली में पैट कमिंस की टीम महज ढाई दिन में ही पस्त हो गई. अब इंदौर टेस्ट में कंगारू टीम नए कप्तान स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी. पैट कमिंस चोटिल होने के बाद बाहर हो गए हैं. अब देखना होगा कि स्मिथ के नेतृत्व में यह टीम भारत के खिलाफ वापसी कर पाती है या नहीं. ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को एकजुट होकर भारत के खिलाफ खेलना होगा.
‘एमआरएफ पेस फाउंडेशन’ में कोचिंग के निदेशक मैकग्रा ने यहां कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस वक्त (स्टीव) स्मिथ और मार्नस (लाबुशेन) पर बहुत अधिक निर्भर है. ट्रेविस हेड के लिए यह साल अच्छा रहा है और अब पूरी बल्लेबाजी इकाई को एकजुटता दिखानी होगी.’’
ऑस्ट्रेलिया के लिए 124 टेस्ट में 563 विकेट लेने वाले 53 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि वे भारत में स्पिन से निपटने की योजना पर अडिग नहीं रहे. पहले टेस्ट में, वे बहुत रक्षात्मक थे जबकि दूसरे टेस्ट में, वे बहुत आक्रामक थे. उन्हें बीच का रास्ता निकाल कर क्रीज पर अधिक समय बिताने पर ध्यान देना होगा.’’
मैकग्रा ने आगे कहा कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और हरफनमौला कैमरून ग्रीन की गैरमौजूदगी ने टीम के संतुलन को प्रभावित किया, लेकिन साथ ही नागपुर में पहले टेस्ट के लिए हेड को बाहर करने जैसे चयन फैसलों पर भी सवाल उठाया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Glenn McGrath, IND vs AUS, India vs Australia, Steve Smith
FIRST PUBLISHED : February 27, 2023, 22:51 IST
[ad_2]
Source link