[ad_1]
इंदौर. इंदौर के होलकर स्टेडियम में 1 मार्च से होने वाले भारत ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंदौर के लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच के लिए स्टेडियम फुल हो गया है. यानि 27 हजार दर्शकों की क्षमता वाले होलकर स्टेडियम के सभी टिकट बिक चुके हैं. चार टेस्ट मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारत 2-0 से आगे है. तीसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों के बीच अहम मुकाबला होने जा रहा है. इस मैच के लिए दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं.
रविवार को भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने ग्राउंड पर प्रैक्टिस की. जिसमें विराट कोहली, उमेश यादव, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज समेत कई खिलाड़ी चिलचिलाती धूप में अपने विजय रथ को बरकरार रखने के लिए पसीना बहाते नजर आए. वहीं टीम के कोच राहुल द्रविड़ प्रैक्टिस सत्र में हिस्सा लेने के साथ ही मैदान पर पिच का जायजा लेते दिखाई दिए.
सोमवार को ऑस्ट्रेलिया की टीम भी ग्राउंड प्रैक्टिस के लिए होलकर स्टेडियम पहुंची. इस दौरान कप्तान स्टीव स्मिथ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, मैथ्यू रेनशॉ, स्कॉट बोलैंड विकेट कीपर एलेक्स कैरी और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन समेत पूरी टीम ने जमकर पसीना बहाया. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच को जीतकर सीरिज में वापसी करना चाहेगी. तो टीम इंडिया ये मैच जीतकर सीरिज पर कब्जा करने के मू़ड से मैदान में उतरेगी.ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला बहुत अहम माना जा रहा है.
आपके शहर से (इंदौर)
टीम इंडिया के लिए होलकर स्टेडियम लकी
टीम इंडिया का इंदौर में रिकॉर्ड अच्छा रहा है. इसलिए उसका हौसला बुलंद है. टीम इंडिया ये मैच जीत लेती है तो वो एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेगी. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया डब्ल्यू टीसी यानि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी.
होलकर स्टेडियम और आर अश्विन का खौफ
होलकर स्टेडियम में ये मैच लाल मिट्टी वाली पिच पर कराने की बात सामने आई है. ऐसे में यहां स्पिन और बाउंस दोनों तरह की गेंदबाजी का कमाल देखने मिलेगा. काली मिट्टी के विकेट की तुलना में लाल मिट्टी के विकेट पर बाउंस ज्यादा होता है. विकेट तेज रहता है और बाद में जाकर स्पिन भी होता है. यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया टीम के दिमाग में टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन का डर पहले से ही घर किए हुए है. अब तक हुए दो मैच में अश्विन 14 विकेट हासिल कर चुके हैं. लेकिन होलकर की पिच पर उनके आंकड़े और भी डराने वाले हैं. इस मैदान पर रविचंद्रन अश्विन ने 2 मैच की 4 इनिंग में 18 विकेट झटके हैं. उन्होंने इस मैदान पर 2 बार 5-5 विकेट जबकि एक बार 10 विकेट हासिल किए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI Cricket, Cricket news, Indore news, Madhya pradesh latest news
FIRST PUBLISHED : February 27, 2023, 20:28 IST
[ad_2]
Source link









