[ad_1]

mwc 2023
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज यानी 27 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2023) की शुरुआत हो रही है। MWC 2023 इस बार बेहद ही खास होने वाला है। 27 से 2 मार्च 2023 तक चलने वाले इस टेक इवेंट में दुनियाभर की तमाम टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। इसके अलावा कई नए प्रोडक्ट भी लॉन्च होने वाले हैं। MWC 2023 में ओप्पो, शाओमी, डेल, नोकिया, सैमसंग जैसी तमाम कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। MWC 2023 से ठीक पहले शाओमी ने Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro, Xiaomi 13 Lite को ग्लोबली लॉन्च किया है। इसके अलावा MWC 2023 में नोकिया ने 60 साल बाद अपना लोगो बदला है। आइए जानते हैं MWC 2023 के इवेंट के बारे में विस्तार से…
[ad_2]
Source link