Home Breaking News PM Kisan 13th Installment Live: किसानों के लिए बड़ा दिन, आज जारी होगी 13वीं किस्त, कृषि मंत्री ने दी जानकारी

PM Kisan 13th Installment Live: किसानों के लिए बड़ा दिन, आज जारी होगी 13वीं किस्त, कृषि मंत्री ने दी जानकारी

0
PM Kisan 13th Installment Live: किसानों के लिए बड़ा दिन, आज जारी होगी 13वीं किस्त, कृषि मंत्री ने दी जानकारी

[ad_1]

09:30 AM, 27-Feb-2023

12वीं किस्त में इतने किसानों को मिला था लाभ

साढ़े 11 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को 12वीं किस्त दी जा चुकी है। इसकी जानकारी खुद कृषि मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी।

09:15 AM, 27-Feb-2023

पीएम मोदी ने की थी जारी

12वीं किस्त को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया था। ठीक उस तरह इस बार भी खुद पीएम ही 13वीं किस्त जारी करेंगे।

09:00 AM, 27-Feb-2023

कब जारी हुई थी 12वीं किस्त?

13वीं किस्त आज जारी होने वाली है, लेकिन इससे पहले बात अगर 12वीं किस्त की करें तो 17 अक्तूबर 2022 को ये जारी हुई थी।

08:45 AM, 27-Feb-2023

किन किसानों को मिलेगी किस्त?

पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलेगा जो लोग योजना के लिए पात्र होंगे।

08:30 AM, 27-Feb-2023

PM Kisan Yojana 13th Installment 2023: इतने किसानों को मिलेगी किस्त

कृषि मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 8 करोड़ किसानों को 13वीं किस्त का लाभ मिलेगा।

08:15 AM, 27-Feb-2023

PM Kisan 13th Installment Date Live: किस्त में कितने रूपये?

योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। इसी कड़ी में 13वीं किस्त के रूप में किसानों को 2 हजार रुपये मिलेंगे।

08:10 AM, 27-Feb-2023

कृषि मंत्री ने दी जानकारी

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी दी कि आज खुद पीएम नरेंद्र मोदी 13वीं किस्त जारी करेंगे। इसको लेकर उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा “प्रधानमंत्री श्री @narendramodiजी, #PMKisanSammanNidhi योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवारों के खाते में 13वीं किश्त हस्तांतरित करेंगे और किसान भाइयों एवं बहनों से संवाद करेंगे।

27 फरवरी 2023, दोपहर 3:00 बजे

स्थान : बेलगावी, कर्नाटक”

07:59 AM, 27-Feb-2023

आज जारी होगी 13वीं किस्त

जो लोग पात्र किसान हैं, उनके बैंक खाते में आज 13वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी।

07:54 AM, 27-Feb-2023

PM Kisan 13th Installment Live: किसानों के लिए बड़ा दिन, आज जारी होगी 13वीं किस्त, कृषि मंत्री ने दी जानकारी

PM Kisan 13 Kist Release Live News in Hindi: आज यानी 27 फरवरी 2023 का दिन किसानों के लिए एक खुशखबरी लेकर आया है और वो ये कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 13वीं किस्त मिलने जा रही है। इस किस्त को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे। किस्त के रूप में किसानों को दो हजार रुपये मिलेंगे। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानते हैं…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here