Home Sports VIDEO: श्रेयस अय्यर ने दिखाया सिंगिंग टैलेंट, मिताली संग रोमांटिक हुए शार्दुल ठाकुर

VIDEO: श्रेयस अय्यर ने दिखाया सिंगिंग टैलेंट, मिताली संग रोमांटिक हुए शार्दुल ठाकुर

0
VIDEO: श्रेयस अय्यर ने दिखाया सिंगिंग टैलेंट, मिताली संग रोमांटिक हुए शार्दुल ठाकुर

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर आज यानी 27 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शार्दुल और मिताली की शादी से पहले रस्मों में टीम इंडिया के कई क्रिकेटर भी नजर आ रहे हैं. शार्दुल ठाकुर की शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिनमें श्रेयस अय्यर, अभिनषेक नायर, युजवेंद्र चहल, रोहित शर्मा और दूसरे कई क्रिकेटर नजर आ रहे हैं. आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी शार्दुल ठाकुर की शादी से पहले का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें श्रेयस अय्यर अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें श्रेयस अय्यर और अभिषेक नायर एक रोमांटिक बॉलीवुड गाना गा रहे हैं. श्रेयस अय्यर और अभिषेक नायर को ‘तुम जो मेरा साथ दो’ और ‘केसरिया तेरा’ गाना गाते हुए इस वीडियो में सुना जा सकता है. जब श्रेयस और अभिषेक यह गाना गा रहे थे, तब शार्दुल ठाकुर अपनी होने वाली पत्नी मिताली पारुलकर के साथ रोमांटिक डांस कर रहे थे. सोशल मीडिया पर फैन्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

पहली पत्नी से ली मंजूरी, 66 साल के भारतीय क्रिकेटर ने 28 साल छोटी लड़की से की शादी, किसिंग फोटो हुई थी वायरल

इस वीडियो के जरिये फैन्स को पता चल गया है कि श्रेयस अय्यर के पास एक और टैलेंट हैं कि वह गाना भी बेहद अच्छा गा लेते हैं. इससे पहले फैन्स ने श्रेयस अय्यर के डांस और ताश के पत्तों का मैजिक का टैलेंट भी देखा हुआ है. केकेआर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, ‘हमको इतना बता दे कोई, कैसे KKR ब्वॉयज पे दिल ना लगाए कोई.’

Tags: Indian Cricketers, Off The Field, Shardul thakur, Shreyas iyer, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here