[ad_1]
मेष
मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही कोई सुखद समाचार या मनचाही सफलता मिल सकती है। इससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आप जिस काम की जिम्मेदारी लेंगे उसका निर्वहन बहुत बढि़या तरीके से करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ एवं लाभप्रद साबित होंगी। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह धन की प्राप्ति तो होगी लेकिन खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। आय के मुकाबले खर्च अधिक होने से बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। ऐसे में धन को सोच-समझकर खर्च करना हितकर रहेगा, अन्यथा माह के अंत में उधार लेने की नौबत आ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में ऋण और रोग दोनों से बचना होगा। इस दौरान मौसमी बीमारी से बचकर रहें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और चालीसा का पाठ करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से उन्नतिदायक रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। पूर्व में किए गए निवेश से भी लाभ प्राप्त होगा। सत्ता-सरकार से संबंधित अटके कार्य किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। हालांकि वर्तमान में अपने कारोबार या किसी योजना में धन निवेश करते समय खूब सावधानी बरतें और ऐसा निर्णय लेने से पहले अपने किसी शुभचिंतक या विशेषज्ञ की सलाह लेना न भूलें। भूमि-भवन से संबंधित विवाद में फैसला आपके हक में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों की राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। इस दौरान धर्म या समाज से जुड़े कार्यों में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की उपासना एवं चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें।
मिथुन
मिथुन के लिए यह सप्ताह कुछ अधिक व्यस्तता लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप पर कामकाज की जिम्मेदारियों से बोझ बना रहेगा। इस कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है। ऐसे में किसी भी कार्य को निबटाते समय धैर्य को बनाए रखना उचित रहेगा। इस सप्ताह आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें और किसी भी स्थिति में अपना आपा न खोएं, अन्यथा बनता काम बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उन लोगों की बातों को नजरंदाज करें जो आपको अक्सर आपके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान कारोबार में आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ साबित होंगी। आर्थिक मामलों में धीमे-धीमे ही सही लेकिन प्रगति होगी। सेहत सामान्य रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीले पुष्प, चंदन और मिठाई चढ़ाकर पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कुछेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं। ऐसे विवाद को बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय आपसी बातचीत से सुलझा लेना बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में बाधाएं आ सकती हैं। बनते-बनते कार्यां में अचानक से कोई बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। ऐसे समय में कोई भी बड़ा निर्णय असमंजस की स्थिति में न लें। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों का इंतजार थोड़ा और बढ़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान आप मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान हो सकते हैं। हालांकि यह समय नौकरीपेशा जातकों के लिए थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से चली आ रही मुश्किलें कम होंगी। सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं और मजबूरियों की अनदेखी न करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल एवं शमीपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। जो जातक लंबे समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने की राह देख रहे थे, उनकी कामना इस सप्ताह पूरी हो जाएगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा होगा, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। सीनियर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजना साकार होती नजर आएगी। यदि आप बीते कुछ समय से सेहत संबंधी कोई परेशानी झेल रहे थे तो उसमें खासा सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक मामलों में धीमे-धीमे ही सही लेकिन प्रगति होती दिखाई देगी। भौतिक सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। यदि आप लंबे समय से कोई वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
[ad_2]
Source link