[ad_1]

आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
– फोटो : एएनआई
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी मार गिराया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
J&K | An encounter broke out between terrorists and security forces in Awantipora. One terrorist was killed in the encounter.
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/PifDpmsPOV
— ANI (@ANI) February 28, 2023
fइससे पहले, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पदगामपोरा में सोमवार को आधी रात बाद मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें एक आतंकी मारा गया। डीजीपी दिलबाग सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने आतंकियों की पहचान की कोई जानकारी नहीं दी। सूत्रों के मुताबिक मारा गया आतंकी कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल हो सकता है। वहीं सेना के दो जवानों के घायल होने की खबर है।
रविवार को पुलवामा में पत्नी के साथ बाजार जा रहे कश्मीरी पंडित बैंक गार्ड संजय शर्मा की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों के पदगामपोरा में छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। हमले के बाद से ही पुलिस तथा सुरक्षा बलों की टीमें लगातार हत्यारों की तलाश में जुटी हुई हैं।
[ad_2]
Source link