[ad_1]
राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जमकर कमाई की थी। लेकिन अभी भी आरआरआर सफलता के झंडे गाड़ रही है। इस फिल्म को एक के बाद एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। पिछले दिनों इस फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीता था। वहीं इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। हाल ही में इस फिल्म को हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। लेकिन इस फंक्शन में जूनियर एनटीआर नदारद रहे, जिसपर सवाल उठाए जा रहे हैं।
ग्लोबल स्तर पर ‘आरआरआर’ को मिल रहे प्यार और सराहना ने पूरे देशभर को गौरवान्वित कर दिया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट, अजय देवगन आदि सितारे मुख्य किरदार में नजर आए हैं। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जमकर कमाई की थी।
[ad_2]
Source link