Home Breaking News Chandrayaan-3: इसरो को मिली बड़ी कामयाबी, चंद्रयान-3 के क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण सफल

Chandrayaan-3: इसरो को मिली बड़ी कामयाबी, चंद्रयान-3 के क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण सफल

0
Chandrayaan-3: इसरो को मिली बड़ी कामयाबी, चंद्रयान-3 के क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण सफल

[ad_1]

चंद्रयान 3

चंद्रयान 3
– फोटो : Istock

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) ने अपने मून मिशन चंद्रयान-3 के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 मिशन के लिए प्रक्षेपण यान के सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

इसरो के अधिकारियों ने बताया, 24 फरवरी को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्सन कॉम्प्लेक्स की हाई एल्टीट्यूड टेस्ट फैसिलिटी में 25 सेकंड की नियोजित अवधि के लिए परीक्षण किया गया था। सोमवार अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि परीक्षण के दौरान सभी पैरामीटर संतोषजनक पाए गए। क्रायोजेनिक इंजन को पूरी तरह से एकीकृत उड़ान के लिए प्रोपेलेंट टैंक, स्टेज स्ट्रक्चर और संबंधित द्रव लाइनों के साथ एकीकृत किया जाएगा।

इससे पहले इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडर का सफल परीक्षण किया गया था। इसरो ने कहा था कि उपग्रह मिशनों के लिए ईएमआई/ईएमसी परीक्षण अंतरिक्ष के वातावरण में उपग्रह प्रणाली की कार्यक्षमता और अपेक्षित विद्युत चुंबकीय स्तरों के साथ उसकी संगतता सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा था, यह परीक्षण उपग्रह के निर्माण की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here