Home Breaking News Gujarat: वलसाड में केमिकल कंपनी में ब्लास्ट, दो की मौत, दो घायल; इमारत का एक हिस्सा गिरा

Gujarat: वलसाड में केमिकल कंपनी में ब्लास्ट, दो की मौत, दो घायल; इमारत का एक हिस्सा गिरा

0
Gujarat: वलसाड में केमिकल कंपनी में ब्लास्ट, दो की मौत, दो घायल; इमारत का एक हिस्सा गिरा

[ad_1]

blast at company

blast at company
– फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के वलसाड जिले में बीती रात एक केमिकल कंपनी में ब्लास्ट हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि सरिगाम जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित कंपनी में सोमवार रात करीब 11 बजे ब्लास्ट हुआ। फिलहाल धमाके का कारण पता नहीं चल सका है। वलसाड के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पेट्रो केमिकल कंपनी में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। उन्होंने कहा कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, इमारत में अलग-अलग तरह के केमिकल रखे होने की वजह से आग बुझाने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं किया गया।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here