[ad_1]
IND vs AUS, 3rd Test: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने सोमवार को कहा कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक मिले विकेटों पर खेलना असंभव नहीं था, लेकिन बल्लेबाजों को अपने डिफेंस पर भरोसा करना होगा. पिछले 12 महीने से टेस्ट टीम में शामिल भरत को अंतत: मौजूदा सीरीज में डेब्यू का मौका मिला, क्योंकि ऋषभ पंत दिसंबर में कार दुर्घटना में लगी चोटों से उबर रहे हैं. केएस भरत ने पहले दो टेस्ट में अपनी विकेटकीपिंग से प्रभावित किया और दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मनोबल बढ़ाने वाली पारी खेली. छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए रवींद्र जडेजा से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे गए भरत ने 22 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन की आक्रामक पारी खेली.
[ad_2]
Source link