[ad_1]
नई दिल्ली. इंदौर का होलकर स्टेडियम इतिहास के पन्नो में अपनी जगह बनाने जा रहा है. रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान बुधवार को जब इंदौर के मैदान में उतरेंगे तो लॉर्ड्स जैसी ही एक नई परंपरा की भी शुरुआत करेंगे. इंदौर में ऐसा पहली बार होने जा रहा है. भारत में इससे पहले कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में ऐसा हो चुका है. जी हां, होलकर स्टेडिय में अब टेस्ट मैच की शुरुआत घंटी बजाकर की जाएगी. इसके साथ ही होलकर स्टेडियम भी खास क्लब का हिस्सा बन जाएगा.
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले की शुरुआत 1 मार्च को होने जा रही है. रोहित शर्मा एंड कंपनी पहले ही इस सीरीज में 2-0 से आगे हैं. ऐसे में अब कोशिश है की ऑस्ट्रेलिया को इंदौर में ही सीरीज से आउट कर दिया जाए. अधिकारी ने बताया कि होलकर स्टेडियम में खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम के सामने पीतल की बड़ी घंटी लगाई गई है.उन्होंने कहा,’भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के हर दिन क्रिकेट शुरू होने से पांच मिनट पहले अलग-अलग हस्तियां यह घंटी बजाकर औपचारिक रूप से खेल के आगाज का संकेत देंगी.’
उन्होंने बताया,’इसके साथ ही इंदौर का होलकर स्टेडियम लंदन के लॉर्ड्स और कोलकाता के ईडन गार्डन जैसे मशहूर मैदानों की जमात में शामिल हो जाएगा जहां घन्टी बजाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की शुरुआत की परंपरा निभाई जाती है.’
अधिकारी ने बताया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट शुरू होने से पहले, होलकर स्टेडियम में भारत के पहले टेस्ट कप्तान सीके नायडू की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अनावरण के बाद इस प्रतिमा को एमपीसीए के प्रस्तावित संग्रहालय में रखे जाने की योजना है.
अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा अनावरण समारोह टॉस के तुरंत बाद होगा और इसमें भारत के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ ही इंदौर के पूर्व होलकर राजवंश के रिचर्ड होलकर और बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले भी मौजूद रहेंगे.
(भाषा इनपुट के साथ)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Rohit sharma, Steve Smith
FIRST PUBLISHED : February 28, 2023, 22:31 IST
[ad_2]
Source link