Home Sports IND vs AUS Dream11: इंदौर में कंगारुओं की खैर नहीं…ड्रीम टीम में इस युवा क्रिकेटर को ही चुने कप्‍तान

IND vs AUS Dream11: इंदौर में कंगारुओं की खैर नहीं…ड्रीम टीम में इस युवा क्रिकेटर को ही चुने कप्‍तान

0
IND vs AUS Dream11: इंदौर में कंगारुओं की खैर नहीं…ड्रीम टीम में इस युवा क्रिकेटर को ही चुने कप्‍तान

[ad_1]

नई दिल्‍ली. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच इंदौर टेस्‍ट को लेकर दोनों ही टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. पैट कमिंस चोटिल हैं. ऐसे में पूर्व कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ को ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की कमान सौंपी गई है. लगातार दो मैच हार चुकी कंगारू टीम का बेड़ा पार स्मिथ लगा पाएंगे या नहीं यह तो वक्‍त ही बताएगा. हां, एक बात तय है कि रोहित शर्मा एंड कंपनी के हौसले बुलंद हैं. वो बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी में 2-0 से आगे हैं. इंदौर के होलकर स्‍टेडियम में जीत दर्ज करने के साथ-साथ वो सीरीज पर भी कब्‍जा करना चाहेंगे.

क्रिकेट एक्‍सपर्ट तो यहां तक कह रहे हैं कि केवल इंदौर टेस्‍ट ही नहीं बल्कि ऑस्‍ट्रेलियाई टीम अहमदाबाद में होने वाला चौथा टेस्‍ट भी हारेगी. ऐसा होना इतना मुश्किल भी नजर नहीं आता. भारत ने पहले दोनों ही मुकाबलों में न सिर्फ ऑस्‍ट्रेलिया का हराया है बल्कि उनका गुरुर भी तोड़ा है. पहले मैच में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम पारी के अंतर से हारी. दूसरे टेस्‍ट में ढाई दिन में ही भारत ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया था.

तीसरे टेस्‍ट में प्‍लेइंग इलेवन को लेकर कई समीकरण सामने आ रहे हैं. माना जा रहा है कि शुभमन गिल को टॉप-11 में मौका दिया जा सकता है. केएल राहुल को बाहर का रास्‍ता दिखाया जा सकता है. आइये हम आपको इस मुकाबले की ड्रीम11 टीम से रूबरू कराते हैं.

लो जी हो गया फैसला, इंदौर में रोहित शर्मा अपने जिगरी को ही देंगे मौका! डबल सेंचुरियन को करना होगा इंतजार

अंग्रेजी की दिक्‍कत से इंग्लैंड में फंसा धाकड़ बैटर, खाने के भी लाले…रोहित की टीम में वापसी को है बेताब

ड्रीम11 टीम प्रिडिक्‍शन-इंदौर टेस्‍ट

कप्‍तान– अक्षर पटेल

उपकप्‍तान– रवींद्र जडेजा

बैटर– रोहित शर्मा, स्‍टीव स्मिथ, मार्नस लैबुशेन, चेतेश्‍वर पुजारा

बॉलर– रविचंद्रन अश्विन, मोहम्‍मद शमी, टॉड मर्फी

ऑलराउंडर– कैमरून ग्रीन

विकेटकीपर– एलेक्‍स कैरी

भारत के संभावित-11

रोहित शर्मा (कप्तान), चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, मोहम्मद सिराज, मोहम्‍मद शमी.

ऑस्‍ट्रेलिया के संभावित-11

स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लैबुशेन, उस्मान ख्वाजा, टेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्‍स केरी, पीटर हैंड्सकॉम्ब, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, मॉरिस, टॉड मर्फी

Tags: Dream 11, Dream 11 team prediction, IND vs AUS, India vs Australia

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here