Home Sports IPL 2023 से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, वनडे विश्व कप के लिए करानी होगी सर्जरी! BCCI करेगा फैसला

IPL 2023 से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, वनडे विश्व कप के लिए करानी होगी सर्जरी! BCCI करेगा फैसला

0
IPL 2023 से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, वनडे विश्व कप के लिए करानी होगी सर्जरी! BCCI करेगा फैसला

[ad_1]

हाइलाइट्स

जसप्रीत बुमराह हुए आईपीएल 2023 से बाहर.
वर्ल्ड कप के लिए करानी पड़ सकती है सर्जरी.

नई दिल्ली: भारतीय और मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है. दरअसल, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आईपीएल 2023 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. वह आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी नहीं खेल पाएंगे. वनडे विश्व कप को देखते हुए बीसीसीआई (BCCI) बुमराह और एनसीए से बात कर उनकी सर्जरी पर जल्द ही फैसला कर सकता है.

दरअसल, पिछले वर्ष अगस्त में बुमराह चोटिल हो गए थे. उन्हें पीठ में कुछ परेशानी आई थी. पिछले वर्ष वह एशिया कप और टी20 विश्व कप भी नहीं खेल सके थे. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार वह आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप नहीं खेल सकेंगे. भारतीय फैंस यही उम्मीद करेंगे कि वह वनडे विश्व कप तक फिट हो जाए. ऐसा बताया जा रहा है कि उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है.

एक्सीडेंट के बाद धमाका करने को तैयार हो रहे ऋषभ पंत, सबसे पहले करने जा रहे एक काम

बुमराह ने दिसंबर में गेंदबाजी करनी शुरू की थी. वह ठीक हो गए हैं. इसे मानते हुए सेलेक्टर्स ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में शामिल किया था. लेकिन बाद में वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं यह कहकर उनका नाम वापस ले लिया गया था.

” isDesktop=”true” id=”5462681″ >

बहन की दोस्त पर आया भारतीय दिग्गज का दिल, पहली मुलाकात में ही हुआ प्यार, फिर कर ली शादी

बुमराह इस समय नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. उनके लिए यह दौर काफी निराशजनक रहा है. जाहिर तौर पर यह भारतीय फैंस और मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बेहद ही बुरी खबर है.

Tags: Indian Cricketer, IPL, Jasprit Bumrah, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here