[ad_1]
Lionel Messi: फीफा ने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को वर्ष 2022 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना है. यह दूसरी बार है जब मेसी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया. पहली बार 2019 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था. 2022 कतर विश्व कप के चैंपियन अर्जेंटीना ने समारोह में चार ट्राफियां जीतीं. अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच का पुरस्कार जीता, एमिलियानो मार्टिनेज ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर का पुरस्कार जीता और अर्जेंटीना के प्रशंसकों ने पहली बार सर्वश्रेष्ठ प्रशंसक का पुरस्कार जीता.
[ad_2]
Source link