Home Sports ऑस्ट्रेलिया ने बदला कप्तान, टीम में लौट आई जान, द्रविड़ और रोहित का उल्टा पड़ गया दांव

ऑस्ट्रेलिया ने बदला कप्तान, टीम में लौट आई जान, द्रविड़ और रोहित का उल्टा पड़ गया दांव

0
ऑस्ट्रेलिया ने बदला कप्तान, टीम में लौट आई जान, द्रविड़ और रोहित का उल्टा पड़ गया दांव

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहली पारी में 109 रन पर समेटा
पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ को मिली टीम की कमान

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच हारकर चार मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में उतरी ऑस्ट्रेलिया ने करारा जवाब दिया. इंदौर में 1 मार्च से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला शुरू हुआ. रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाजों ने 10 से 10 विकेट महज 109 रन पर झटक लिए. भारत के खिलाफ इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ कर रहे हैं. उनके कमान संभालते ही टीम के रंग और ढंग दोनों ही बदले नजर आए.

ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में कई बदलाव के साथ खेलने उतरी. सबसे बड़ा बदलाव कप्तान के तौर पर किया गया था. नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस मां की बीमारी की वजह से वापस घर लौट गए हैं. उनकी जगह पर पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को टीम की कमान सौंपी गई. चालाक कप्तान में गिने जाने वाले स्मिथ ने भारत के खिलाफ पहली पारी में जैसे गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और जो फील्डिंग में बदलाव किए उसने भारत को उसी के जाल में फंसा दिया.

द्रविड़ और रोहित को उनकी ही जाल में फंसा

भारतीय टीम ने पहले दो टेस्ट मैच में जिस स्पिनर तिकड़ी का बेहतर इस्तेमाल कर ऑस्ट्रेलिया को घुटने टेकने पर मजबूर किया वहीं काम स्टीव स्मिथ ने किया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एंड कंपनी के खिलाफ स्मिथ ने अपने तीनों स्पिनर नाथन लियोन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुनहेनमन की तिकड़ी को ज्यादा गेंदबाजी दी. मैथ्यू कुनहेनमन ने 5 विकेट झटके, लियोन ने 3 जबकि मर्फी ने 1 बल्लेबाज को आउट किया.

Tags: India vs Australia, Pat cummins, Rohit sharma, Steve Smith

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here