Home Sports क्लीन स्वीप नहीं, WTC Final पर भारत की नजर, रोहित अहमदाबाद में करेंगे 1 तीर से 2 शिकार, खिताब पक्का समझो!

क्लीन स्वीप नहीं, WTC Final पर भारत की नजर, रोहित अहमदाबाद में करेंगे 1 तीर से 2 शिकार, खिताब पक्का समझो!

0
क्लीन स्वीप नहीं, WTC Final पर भारत की नजर, रोहित अहमदाबाद में करेंगे 1 तीर से 2 शिकार, खिताब पक्का समझो!

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 मार्च से इंदौर में तीसरा टेस्ट खेला जाएगा
रोहित शर्मा की नजर क्लीन स्वीप पर नहीं, WTC Final पर है

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला 1 मार्च (बुधवार) से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की टीम इंडिया अगर इंदौर टेस्ट जीत लेती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी. इसके बाद सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद में खेला जाएगा. भारत के पास इस टेस्ट को जीतकर ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करने का मौका होगा. लेकिन, रोहित शर्मा की नजर क्लीन स्वीप पर नहीं, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर है. इसी वजह से अहमदाबाद टेस्ट में रोहित ने टीम इंडिया का इम्तिहान लेने की तैयारी कर ली है. अब रोहित कैसे भारतीय टीम की परीक्षा लेंगे, आइए समझते हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से इंग्लैंड के केनिंगटन ओवल के मैदान पर खेला जाएगा. रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले चौथे टेस्ट को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी के लिहाज से देख रहे. इसलिए उन्होंने गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को अहमदाबाद टेस्ट के दौरान ऐसा विकेट तैयार करने को कहा, जैसा केनिंगटन ओवल में भारत को मिलेगा. ताकि इस बार फाइनल के लिए टीम इंडिया बेहतर तैयारी के साथ जा सके. भारतीय कप्तान चाहते हैं कि अहमदाबाद की पिच ऐसी हो जो काफी हद तक केनिंगटन ओवल की तरह तरह हो.

अहमदाबाद टेस्ट WTC Final का ड्रेस रिहर्सल
बता दें कि आईपीएल 2023 के कारण डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले भारत कोई टेस्ट मैच नहीं खेलेगा. ऐसे में रोहित अहमदाबाद टेस्ट को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के रिहर्सल की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं. इस बात की संभावना प्रबल है कि WTC Final में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा. ऐसे में अहमदाबाद टेस्ट WTC फाइनल से पहले फाइनल की तरह होगा.

2 न्यूट्रल टीम के बीच WTC Final हो सकता: रोहित
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर रोहित शर्मा ने कहा, “मुझे लगता कि इंग्लैंड क्वालिफाई नहीं करेगा. यानी जो 2 टीम WTC Final खेलेंगी, वो न्यूट्रल होंगी. ऐसे में फाइनल बड़ा दिलचस्प होगा. किसी भी टीम को होम कंडीशन का फायदा नहीं मिलेगा. रोहित ने कहा कि टीम इंडिया ने पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड के मैदानों पर काफी क्रिकेट खेली है. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास भी इंग्लैंड में खेलने का लंबा अनुभव है. श्रीलंका भी एक तरह से रेस में बना हुआ है. इसी वजह से हर टीम कंडीशंस से वाकिफ है.”

IND vs AUS Dream11: इंदौर में कंगारुओं की खैर नहीं…ड्रीम टीम में इस युवा क्रिकेटर को ही चुने कप्‍तान

IND vs AUS 3rd Test Live Streaming: टीवी पर मुफ्त में भी देखा जा सकता है इंदौर टेस्‍ट मैच, जानें पूरी डिटेल

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से इंग्लैंड के केनिंगटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा.

Tags: India vs Australia, Narendra modi stadium, Rohit sharma, World test championship, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here