Home Breaking News रूह बाबा बने फिर से नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर आया सामने

रूह बाबा बने फिर से नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर आया सामने

0
रूह बाबा बने फिर से नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर आया सामने

[ad_1]

कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भूल भुलैया 2 की जबर्दस्त सफलता के बाद अब इसके निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा भाग बनाने का फैसला किया है। पिछले कई दिनों से इस फिल्म को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब भूल भुलैया 3 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। 

Filmy Wrap: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म में दिखेंगे कार्तिक और पिता बने तहसीन पूनावाला, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

 



सोशल मीडिया पर अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फैंस के साथ एक टीजर साझा कर इस बात पर मुहर लगा दी है कि जल्द ही दर्शकों को भुल भुलैया 3 देखने को मिलने वाली है।  57 सेकंड के टीजर में कार्तिक आर्यन फिर से भूतिया हवेली के अंदर नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका दमदार डायलॉग भी सुनने को मिलता है। कार्तिक कहते हैं,  ”क्या लगा था कहानी खत्म हो गई? दरवाजा तो बंद होते ही हैं खुलने के लिए।” इस वीडियो में कार्तिक आगे कहते हैं कि मैं आत्माओं से बात ही नहीं करता बल्कि मेरे अंदर आत्माएं आ भी जाती हैं।


फिल्म की इस घोषणा पर अब लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ”यह आज की सबसे बेस्ट न्यूज है।” दूसरे यूजर ने लिखा, ”यह फिल्म सुपरहिट होगी।”  एक अन्य यूजर ने लिखा, ”पूरी टीम को इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं।” इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Ushna Shah: ब्राइडल लहंगे पर ट्रोल होने के बाद उशना ने किया इंस्टाग्राम आईडी डीएक्टीवेट, कहा- मुझे माफ करें

 


बता दें कि फिल्म के निर्देशन की कमान एक बार फिर से अनीस बज्मी के हाथ में दी गई है। इसका निर्माण टी-सीरीज द्वारा किया जा रहा है। इस हॉरर कॉमेडी को दीवाली 2024 में रिलीज करने की तैयारी है। 

Selfiee Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सेल्फी की सारी उम्मीदें खत्म, बुधवार को फिल्म ने की महज इतनी कमाई

 


गौरतलब है कि साल 2022 में रिलीज हुई भूल भुलैया 2 को लोगों को काफी पसंद किया था। इस फिल्म को लोगों ने उस समय सुपरहिट बनाया था, जब बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में टिकट खिड़की पर बुरी तरह फ्लॉप हो रही थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 185.92 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Ridhima Pandit: टीवी की बहू रिद्धिमा ने बुर्ज खलीफा के सामने कराया खास फोटोशूट, लोग बोले- इसका यह चेहरा भी…

 




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here