[ad_1]

सबसे गरीब प्रत्याशी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, 60 सीटों में से 49 सीटों के चुनाव नतीजे घोषित हो चुके हैं। वहीं 11 सीटों पर अभी भी मतगणना जारी है। एनडीपीपी 21, बीजेपी 12, एनपीएफ एक, कांग्रेस को चार और अन्य को 11 सीटों पर जीत मिली है। मेघालय की 59 विधानसभा सीटों में से 41 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें से 16 सीटें, एनपीपी, टीएमसी को तीन, कांग्रेस को चार, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को नौ और अन्य को नौ सीटों पर जीत मिली है। त्रिपुरा की 60 सीटों में से 53 के चुनाव नतीजे घोषित हो गए हैं। इनमें से बीजेपी ने 29, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) को नौ, कांग्रेस को दो, टिपरा मोथा पार्टी को 12 और अन्य को एक सीट पर जीत मिली है। मतगणना के दौरान कुछ ऐसी भी सीटें हैं जिनके नतीजों पर सबकी नजर रही। एक तरफ जहां तमाम पार्टियों ने कई करोड़पति उम्मीदवारों को टिकट दिया वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति हजारों तक ही सीमित है। आइये जानते हैं तीनों राज्यों के सबसे गरीब प्रत्याशियों के चुनाव नतीजों के बारे में…
[ad_2]
Source link