[ad_1]
Team India: भारतीय टीम आज यानि 1 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. टीम इंडिया की निगाहें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने पर होंगी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले दो टेस्ट मैचों में पटखनी देकर चार मैचों की सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त बना ली है. खेले गए दोनों टेस्ट मैचों में अश्विन और जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की हालत खस्ता कर दी है. ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज दोनों ही स्पिन गेंदबाजों को खेलने में नाकाम रहा है. तीसरे टेस्ट से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने एक बड़ी बात कह दी है.
[ad_2]
Source link