Home Breaking News IND vs AUS: स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज फेल, नो बॉल और खराब रिव्यू ने बढ़ाई मुश्किल, ऑस्ट्रेलिया 47 रन आगे

IND vs AUS: स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज फेल, नो बॉल और खराब रिव्यू ने बढ़ाई मुश्किल, ऑस्ट्रेलिया 47 रन आगे

0
IND vs AUS: स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज फेल, नो बॉल और खराब रिव्यू ने बढ़ाई मुश्किल, ऑस्ट्रेलिया 47 रन आगे

[ad_1]

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में चार विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम पहली पारी में 109 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पास फिलहाल 47 रन की बढ़त है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की बढ़त और ज्यादा होगी। अगर पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से ज्यादा की बढ़त मिलती है तो भारतीय टीम मैच हार सकती है। आइए जानते हैं, मैच में पहले दिन क्या हुआ और भारतीय टीम कैसे अपने ही घर में पिछड़ गई। 

image

भारत की पारी में क्या हुआ?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित और गिल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। कप्तान रोहित बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 12 रन के स्कोर पर स्टंप आउट हो गए। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। गिल 21, पुजारा एक और कोहली 22 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस खाता भी नहीं खोल पाए। भरत ने 17 और अक्षर ने 12 रन की पारी खेल भारत को थोड़ी बेहतर स्थिति में पहुंचाया। अश्विन तीन रन बनाकर आउट हुए और उमेश ने 17 रन की पारी खेल भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। सिराज खाता खोले बिना ही रन आउट हो गए और भारतीय पारी 109 रन पर सिमट गई।

image

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here